{"_id":"5a4d1b144f1c1bd1178b4ae1","slug":"51515002644-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर अपराधी ने प्रधान प्रतिनिधि से पांच लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर अपराधी ने प्रधान प्रतिनिधि से पांच लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदा (सुल्तानपुर)। शफीपुर ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि से एक शातिर अपराधी ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर प्रधान प्रतिनिधि को जान से मारने की बात कही गई है।
शातिर अपराधी जेल से ही नेटवर्क संचालित कर रहा है। पुलिस ने देवरिया जेल में निरुद्ध अपराधी समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के शफीपुर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अनूप शुक्ला के मोबाइल पर 11 जुलाई 2017 की शाम एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को शातिर अपराधी मुलायम यादव का करीबी बताते हुए जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
अनूप शुक्ला ने इसे टाल दिया। 30 दिसंबर 2017 तो एक बार फिर अनूप के मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुलायम यादव बताते हुए कहा कि वह देवरिया जेल में बंद है।
पांच लाख रुपये हर हाल में पहुंचा दो नहीं तो जान से मार डालूंगा। 31 दिसंबर को दोबारा अनूप के पास फोन आया और मुलायम यादव से उनकी 16 मिनट तक बातचीत हुई।
पूरी बात अनूप के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद लगातार प्रधान प्रतिनिधि को फोन पर धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। चांदा कोतवाली में अनूप की तहरीर पर मुलायम यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।