फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   उत्पीड़न और छेड़खानी के खिलाफ उठाएं आवाज

उत्पीड़न और छेड़खानी के खिलाफ उठाएं आवाज

Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न और छेड़खानी के खिलाफ उठाएं आवाज
बलरामपुर। उत्पीड़न व छेड़खानी के खिलाफ महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस ने नारी सुरक्षा जागरुकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों द्वारा गुरुवार को तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैसड़ी व हरैया स्थित विद्यालयों में गोष्ठी आयोजित करके महिलाओं को उत्पीड़न, छेड़खानी व अन्य अपराधों से संबंधित कानून व हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तुलसीपुर स्थितम कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित नारी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी दीप नरायन त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं एवं छात्राओं को हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। अपराधियों व असामाजिक तत्वों से महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी पुलिस निभा रही है। महिलाओं के साथ शारीरिक हिंसा करने, तेजाब डालने तथा अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ कठोर दंड का विधान है। महिलाएं अपने साथ होने वाले अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं तभी पुलिस सही ढंग से उनकी सुरक्षा कर सकती है। 1090 हेल्पलाइन पर शिकायत करके पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसी तरह पचपेड़वा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला में सीओ तुलसीपुर तथा थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 354 व 100 डायल आदि के बारे में जानकारी दी और बताया कि इन पर मुफ्त कॉल करके अपनी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है। इसी क्रम में गैैसड़ी स्थित कन्या इंटर कॉलेज मझौली एवं कन्या इंटर कॉलेज हरैया में भी नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। गैसड़ी में प्रभारी निरीक्षक एके राय एवं हरैया में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने छात्राओं को उत्पीड़न, छेड़खानी व अन्य अपराधों से संबंधित कानून की जानकारी देने के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed