फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रोडवेज बस ने बालक को रौंदा

रोडवेज बस ने बालक को रौंदा

Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने बालक को रौंदा
बालपुर (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर कपूरपुर मोड़ के पास गुरुवार शाम गोंडा से लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने एक बालक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कपूरपुर मोड़ के पास सड़क पर शव रखकर गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। कोतवाल करनैलगंज के समझाने के पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कपूरपुर गांव के रहने वाले तिलकराम चौहान का बेटा रवि चौहान (8) शाम को कपूरपुर मोड़ के पास सड़क पार कर रहा था, तभी गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाल करनैलगंज अंगद राय के समझाने पर ग्रामीण मानें और दो घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed