फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महिला ने केरोसिन छिड़ककर लगाई आग

महिला ने केरोसिन छिड़ककर लगाई आग

Fri, 29 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिला ने केरोसिन छिड़ककर लगाई आग
घाघराघाट (बहराइच)। चुरईपुरवा गांव निवासी एक महिला ने गुरुवार देर रात कमरे में अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। जब वह आग की लपटों से घिर गई, तब घर के बाहर सो रहे लोगों को पता चला। इसके बाद परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई। उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया, वहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव निवासी कोमल (30) का विवाह पांच साल पूर्व राकेश के साथ हुआ था। दोनों की जिंदगी हंसी-खुशी चल रही थी, लेकिन कुछ दिनों से कोमल तनाव में रहती थी। पति राकेश का कहना है कि उसने कई बार पत्नी से तनाव का कारण पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बोली। गुरुवार की रात परिवारीजन खाना खाकर घर के बाहर सो रहे थे, तभी कोमल ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। जब वह आग की लपटों से घिरकर चीखने लगी, तब परिवार के लोगों को जानकारी हुई। किसी तरह परिवारीजनों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजन उसे सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में कोमल ने दम तोड़ दिया। पति का कहना है कि कोमल के मायके गोंडा करनैलगंज पहाड़पुरवा सूचना देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed