फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   51 thousand rupees were withdrawn from the account as soon as the APK file was opened

Lucknow News: एपीके फाइल खोलते ही खाते से निकल गए 51 हजार रुपये

Tue, 10 Feb 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
51 thousand rupees were withdrawn from the account as soon as the APK file was opened
लखनऊ। साइबर ठगों ने एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया और खाते से 51,264 रुपये निकाल लिए। पारा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रविवार रात को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पारा निवासी अनिल के अनुसार, 5 जनवरी को उनकी पत्नी संजू देवी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिये कॉल और मेसेज आया। कॉल करने वाले ने खुद को मीशो कस्टमर सपोर्ट का कर्मचारी बताते हुए कहा कि हाल में की गई खरीदारी का बिल प्रोसेस नहीं हो पा रहा है। सहायता के नाम पर ठग ने कस्टमर सपोर्ट आइकन के जरिये एपीके फाइल भेजी और उसे खोलने के लिए कहा। संजू देवी के फाइल खोलते ही मोबाइल फोन हैक हो गया और कुछ ही मिनटों में फोन पे एप के माध्यम से दो बार में कुल 51,264 रुपये खाते से निकल गए। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed