फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   51 crore rupees development projects will be ianugrated in Lucknow.

लखनऊ को मिलेगी 51 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ

Sun, 25 Oct 2020 11:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Oct 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
51 crore rupees development projects will be ianugrated in Lucknow.
रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह - फोटो : ANI photo grab

सड़क व जल निकासी से जुड़े 51 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 176 विकास कार्यों का शिलान्यास बुधवार को रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे। इस दौरान नगर निगम मुख्यालय में  महापौर संयुक्ता भाटिया मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री जिन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे, उनकी टेंडर प्रक्रिया नगर निगम पूरी कर चुका है। ये काम बीते साल सरकार से मिले 14वें वित्त मद के बजट के हैं, जो लॉकडाउन के कारण अटक गए थे।
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि शिलान्यास बीते शनिवार को होना था, लेकिन पार्षद रमेश कपूर बाबा के निधन से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब रक्षा मंत्री ने 28 अक्तूबर का समय दिया है। उस दिन शाम साढ़े चार बजे वह दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास करेंगे। उस दौरान नगर निगम के त्रिलोकनाथ सभागार में उनके साथ पार्षद व नगर निगम के अफसर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रमुख कार्यों का होगा शिलान्यास

- 80 लाख की लागत से हैदर कैनाल नाले की रिटेनिंग वॉल व रास्ते का निर्माण।
- 61 लाख की लागत से मौलवीगंज में गौस नगर नाले का निर्माण।
- 62 लाख की लागत से यहियागंज में भूमिगत  नाला निर्माण।

- 01 करोड़ रुपये से ब्लंट स्कवायर में सड़क चौड़ीकरण का काम।
- 1.09 करोड़ से सहारा स्टेट से रिंग रोड तक सड़क निर्माण।
- 01 करोड़ से गोमती नगर में कठौता झील से एमजे ग्राउंड तक नाला निर्माण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed