फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5014 Corona cases, 3590 discharged

5014 कोरोना मरीज, 3590 डिस्चार्ज,52,376 पहुंचा सक्रिय मरीजों का आंकड़ा, 19 की मौत

Wed, 21 Apr 2021 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
5014 Corona cases, 3590 discharged
5014 Corona cases, 3590 discharged
लखनऊ। राजधानी में कोरोना के इलाज की बदहाल व्यवस्था के बीच मंगलवार को संक्रमण के नए केसों में कमी और डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ने से राहत मिली। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 5014 नए मामले मिले, जबकि इस दौरान रिकॉर्ड 3590 लोग डिस्चार्ज हुए। हालांकि, वायरस ने 19 लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन

इलाज के दौरान राज्य मंत्री हनुमान मिश्र और पूर्व सांसद श्याम बिहारी समेत 19 लोगों की मौत दर्ज हुई। वहीं संक्रमण से उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र, पूर्व विधानसभा सदस्य संडीला हरदोई कुंवर महाबीर, कवि वाहिद अली वाहिद, पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी के पूर्व कर्मचारी एसोसिएशन लखनऊ महामंडल मंत्री आरपी यादव की भी जान चली गई।
विज्ञापन

लगातार आठवें दिन पांच हजार से ज्यादा केस
लखनऊ में संक्रमण का ग्राफ कुछ कम हुआ है, पर अब भी पांच हजार से ज्यादा केस रोजाना मिल रहे हैं। यह लगातार आठवां दिन है जब कोेरोना के पांच हजार से ज्यादा केस आए। बीते 24 घंटे में लोकबंधु कोविड अस्पताल में आईसीयू के चार डॉक्टर समेत करीब नौ स्टाफ के साथ कुल 5014 लोग पॉजिटिव हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे में 6231 डिस्चार्ज
लखनऊ में सोमवार को 2641 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वहीं, मंगलवार को 3590 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह 48 घंटे में कुल 6231 लोग अस्पताल से घर पहुंचे। मंगलवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 52,376 दर्ज की गई।

कवि वाहिद अली वाहिद को लोहिया में नहीं किया भर्ती, सांसे टूटीं
खुर्रमनगर कब्रिस्तान में आज किए जाएंगे सुपुर्द-ए-खाक
लखनऊ। कौमी एकता की पहचान कवि वाहिद अली वाहिद का मंगलवार को निधन हो गया। 59 वर्षीय वाहिद को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उन्हें लोहिया ले जाया गया, लेकिन न तो स्ट्रेचर मिला और न ही भर्ती किया गया। उनकी बड़ी बेटी शामिया ने बताया कि पिता को हृदय रोग पहले से था। मंगलवार सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई, जिस पर उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें भर्ती ही नहीं किया गया और घर लौटा दिया गया। इसी बीच उनकी सांसें टूट गईं। शामिया के अलावा वाहिद के परिवार में छोटी बेटी अंजुम, पत्नी नजमुन्निशा और बेटा राशिद हैं, जो कतर में है। वाहिद को बुधवार को खुर्रमनगर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वाहिद आवास एवं विकास परिषद में कार्यरत थे। उनके निधन पर साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी दर्जनभर से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed