{"_id":"6ae252db1eceb137520409c1","slug":"50000-fingerlings-released-into-the-gomti-lucknow-news-c-13-lko1070-1986293-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती में छोड़ी गईं 50 हजार अंगुलिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती में छोड़ी गईं 50 हजार अंगुलिकाएं
विज्ञापन
गोमती में छोड़ी गईं 50 हजार अंगुलिकाएं।
लखनऊ। गोमती नदी में जलीय जैव-विविधता और मत्स्य संपदा के संरक्षण के लिए बुधवार को रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्ष्मण पार्क स्थित रिवर फ्रंट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद की मौजूदगी में 50 हजार मत्स्य बीज (अंगुलिकाओं) को नदी में छोड़ा गया। इनकी लंबाई 80 से 100 मिलीमीटर है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नदी की पारिस्थितिकी प्रणाली के संरक्षण में रिवर रैंचिंग महत्वपूर्ण है। इससे जलीय जैव-विविधता को बचाने, मत्स्य संसाधनों को बढ़ाने और मछुआरा समुदाय की आजीविका मजबूत करने में मदद मिलेगी।
मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि ऐसी पहल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग में भी सहायक है। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के विशेष सचिव सुशील कुमार, उप निदेशक पुनीत कुमार, उग्रसेन सिंह और सृष्टि यादव समेत विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।