फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 more seats of MBBS in UP.

यूपी में 2017 में बढ़ जाएंगी MBBS की 500 सीटें

Mon, 25 Jan 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jan 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
500 more seats of MBBS in UP.

प्रदेश में दो मेडिकल संस्थान व दो मेडिकल कॉलेज साल 2017 से शुरू हो जाएंगे। इससे सूबे में एमबीबीएस की 500 सीटें और बढ़ जाएंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने समय सीमा तय कर दी है। इसी के अनुसार काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, इस साल बांदा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यहां पर एमबीबीएस की 100 सीटें रहेंगी।

अखिलेश यादव की कैबिनेट ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयुर्विज्ञान संस्थान को मंजूरी दी थी। यहां पर एमबीबीएस की 150 सीटें रहेंगी। लेकिन इनमें पढ़ाई 2017 से ही शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन


अभी फैकल्टी रखने से लेकर कई सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने हैं। इसके बाद एमसीआई में एमबीबीएस की मान्यता के लिए आवेदन किया जाएगा। साथ ही पास के किसी विश्वविद्यालय से संबद्धता ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...और यहां बढ़ेंगी 150 सीटें

500 more seats of MBBS in UP.

वहीं, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी वर्ष 2017 से ही पढ़ाई शुरू हो पाएगी। यहां लोहिया अस्पताल के विलय का निर्णय काफी पहले हो चुका है। लेकिन इसकी औपचारिकता पूरी होने में अभी समय लगेगा। यहां भी एमबीबीएस की 150 सीटें रहेंगी।

इसी प्रकार जौनपुर व बदायूं मेडिकल कॉलेज भी अगले वर्ष से शुरू हो जाएंगे। यहां भी एमबीबीएस की पढ़ाई 2017 से शुरू हो जाएगी।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि विभाग ने मेडिकल कॉलेज व समय सीमा तय कर दी है। इसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इन संस्थानों में हर काम समय पर करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही समय पर एमसीआई में भी आवेदन करने के लिए कह दिया गया है।

कहां कितनी रहेंगी सीटें
ग्रेटर नोएडा आयुर्विज्ञान संस्थान-150
राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान-150
जौनपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज-100
बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज-100

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed