Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 wedding bookings cancelled at IGP

Lucknow News: आईजीपी में 50 शादियों की बुकिंग रद्द

Thu, 06 Nov 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
50 wedding bookings cancelled at IGP
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। नवंबर के आखिरी सप्ताह में होने वाले इन्वेस्ट यूपी कार्यक्रम की तैयारियों के चलते लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में 19 से 30 नवंबर के बीच होने वाली करीब 40-50 शादियों की बुकिंग रद्द कर दी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

एलडीए के इस फैसले से शादी वाले परिवारों और टेंट कारोबारियों में नाराजगी है। टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि बुकिंग रद्द होने से शादी वाले घरों के साथ-साथ व्यापारियों पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुकिंग ऐसे वक्त में रद्द की गई है जब शादी वाले घरों के पास सिर्फ 10 दिन का समय बचा है। आईजीपी में जिन टेंट व्यवसायियों ने बुकिंग ले रखी थी, उनका करीब एक करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

एलडीए वीसी बोले- विकल्प उपलब्ध, पीएम नहीं आए तो रद्द नहीं होंगी बुकिंग
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 24 नवंबर को इन्वेस्ट यूपी के तहत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के आने की संभावना को देखते हुए बुकिंग रद्द की गई है। उन्होंने कहा कि विकल्प के तौर पर एलडीए के गेस्ट हाउस और कम्युनिटी सेंटर में बुकिंग का सुझाव दिया जा रहा है। कुछ परिवार अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ा रहे हैं, जिनकी बुकिंग दिसंबर में शिफ्ट की जा रही है। अगर प्रधानमंत्री नहीं आते हैं, तो बुकिंग रद्द नहीं होगी और परिवार आयोजन कर सकेंगे। जिनकी बुकिंग रद्द की जाएगी, उन्हें पूरा पैसा वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीए निकाले बीच का रास्ता
एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि पीएम मोदी को सिर्फ एक दिन आना है, बाकी दिन आईजीपी खाली रहेगा। एलडीए चाहे तो बीच का रास्ता निकाल सकता है। इससे न तो प्राधिकरण को नुकसान होगा और न ही व्यापारियों व शादी वाले परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed