फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 thousand teachers will be recruited in Parishadiya schools next year.

परिषदीय स्कूलों में अगले साल 50 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती होगी, कवायद शुरू

Mon, 23 Nov 2020 10:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Nov 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
50 thousand teachers will be recruited in Parishadiya schools next year.

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में वर्ष 2021 में पचास हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती जाएगी। विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फिलहाल चल रही 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती पूरी होने के बाद भी परिषदीय स्कूलों में 50 हजार पद खाली रह जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में शेष शिक्षकों को दिसंबर तक नियुक्ति देने के बाद नई भर्ती का विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से फरवरी-मार्च में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराई जाएगी। इसका परिणाम जारी होने के साथ ही 50 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन निकालने की तैयारी है ताकि विधानसभा चुनाव 2022 से पहले परिषदीय स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पद भरे जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर के पहले हफ्ते में नियुक्ति पत्र देगी योगी सरकार

बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में शेष रहे 36,590 अभ्यर्थियों को दिसंबर के पहले सप्ताह में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे, जबकि जिलों में प्रभारी मंत्री, स्थानीय विधायक और सांसद नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

प्रदेश में विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की अनुमति मांगी थी। सीईओ ने विभाग का प्रार्थनापत्र भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है।

31,277 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है। अनुसूचित जनजाति के योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से रिक्त रहे 1133 पदों को छोड़कर अब शेष करीब 36,590 पदों पर नियुक्ति होनी है। सर्वोच्च न्यायालय के सरकार की ओर से निर्धारित कटऑफ के आधार पर नियुक्ति देने के आदेश के बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


शिक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़ी हर खबर देखने के लिए lucknow.amarujala.com पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed