{"_id":"6717945c9cddfea2aa0b92f9","slug":"50-thousand-rupees-of-ransom-demanded-in-lalganj-raebareli-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: रात में घर से लापता हो गया युवक, सुबह फोन कर 50 हजार की मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: रात में घर से लापता हो गया युवक, सुबह फोन कर 50 हजार की मांगी फिरौती
Tue, 22 Oct 2024 05:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:32 PM IST
सार
रायबरेली के लालगंज में सोमवार की रात लापता हुए युवक को छुड़ाने के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मलपुरा गांव से एक युवक सोमवार रात से लापता है। मामले में 50 हजार की फिरौती मांगने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है साथ ही एसओजी टीम भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मलपुरा गांव निवासी शिवभोली का बेटा रामू (18) सोमवार रात को नित्यकर्म के लिए खेत पर गया था। उसके बाद से उसका पता नहीं चल सका है। रामू अपने साथ मोबाइल भी ले गया है। मंगलवार को परिवार में उस समय खलबली मच गई जब रामू ने चचेरे भाई को फोनकर बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इस पर चचेरे भाई बच्चन ने मामा को जानकारी दी जिस पर रामू के मोबाइल से फिरौती मांगने वालों ने बात की और 50000 रुपए फिरौती देने की बात कही।