फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 thousand basic teacher are demoted

यूपी के हजारों शिक्षकों को क्रिसमस के बाद मिलेगी बुरी खबर

Mon, 21 Dec 2015 12:04 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
50 thousand basic teacher are demoted

क्रिसमस की छुट्टी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ लेने वाले करीब 50 हजार शिक्षक पदावनत कर दिए जाएंगे। इसके लिए जिलास्तर पर सूची तैयार कर ली गई है। कार्रवाई करने की जिम्मेदारी मंडलस्तर पर एडी बेसिक को दी गई है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 15 नवंबर 1997 से 28 अप्रैल 2012 के बीच आरक्षण का लाभ लेकर पदोन्नत हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को पदावनत किया जाना है। इस बाबत अगस्त में ही शासनादेश जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन


लेकिन, पंचायत चुनाव की व्यस्तताओं के चलते अमल नहीं हो पाया था। पिछले महीने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पत्र भेजकर इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई थी, क्योंकि इन शिक्षकों को पदावनत करके रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में रखी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिलों में पदावनत शिक्षकों की सूची तैयार

50 thousand basic teacher are demoted

पंचायत चुनाव के बाद इस मामले में काफी तेजी दिखी। बेसिक शिक्षा परिषद के सूत्रों के मुताबिक, सभी जिलों में पदावनत किए जाने वाले शिक्षकों की सूची तैयार हो चुकी है।

25 दिसंबर की छुट्टी के बाद इस पर अमल शुरू हो जाएगा। एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति में आरक्षण का लाभ लेने वाले सभी शिक्षकों को पदावनत कर दिया जाएगा।

हालांकि, इस बारे में बात किए जाने पर निदेशक (बेसिक शिक्षा) दिनेश बाबू शर्मा ने इतना ही कहा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इससे ज्यादा कोई जानकारी देने से उन्होंने इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed