मॉडल कॉलेजों में मुस्लिमों को 50 फीसदी सीटें!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक एजुकेशन हब योजना के तहत खुलने वाले मॉडल इंटर कॉलेजों में दाखिलों पर समिति नजर रखेगी। इसके लिए हर जिले में एक समिति बनाई जाएगी।
यह समिति सरकारी के साथ ही निजी मॉडल इंटर कॉलेजों के दाखिले की भी निगरानी करेगी। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
समिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक या उनके प्रतिनिधि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या उनके प्रतिनिधि व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल होंगे। वहीं, जिले के डीएम भी इन कॉलेजों पर अपनी विशेष नजर रखेंगे।
गौरतलब है कि अल्पसंख्यक एजुकेशन हब योजना के तहत पहले चरण में प्रदेश के 20 अल्पसंख्यक बहुल जिलों में दो-दो मॉडल इंटर कॉलेज खोले जाने हैं। इनमें एक सरकारी क्षेत्र व दूसरा निजी क्षेत्र को अनुदान देकर खोला जाएगा।
50 फीसदी सीटें होंगी अल्पसंख्यकों के लिए
यहां पर माध्यमिक शिक्षा के साथ ही रोजगार परक शिक्षा भी दी जाएगी। इनमें कम से कम 50 फीसदी सीटें अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित रहेंगी।
अगर अल्पसंख्यक समुदाय के 50 फीसदी से ज्यादा बच्चे मिलते हैं तो उन्हें प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। इन कॉलेजों में पांच किलोमीटर के अंदर निवास करने वाले छात्र-छात्राओं को वरीयता दी जाएगी।