फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 percent seats for Muslims in model colleges.

मॉडल कॉलेजों में मुस्लिमों को 50 फीसदी सीटें!

Sat, 20 Dec 2014 01:29 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
50 percent seats for Muslims in model colleges.

अल्पसंख्यक एजुकेशन हब योजना के तहत खुलने वाले मॉडल इंटर कॉलेजों में दाखिलों पर समिति नजर रखेगी। इसके लिए हर जिले में एक समिति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


यह समिति सरकारी के साथ ही निजी मॉडल इंटर कॉलेजों के  दाखिले की भी निगरानी करेगी। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


समिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक या उनके प्रतिनिधि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या उनके प्रतिनिधि व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल होंगे। वहीं, जिले के डीएम भी इन कॉलेजों पर अपनी विशेष नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अल्पसंख्यक एजुकेशन हब योजना के तहत पहले चरण में प्रदेश के 20 अल्पसंख्यक बहुल जिलों में दो-दो मॉडल इंटर कॉलेज खोले जाने हैं। इनमें एक सरकारी क्षेत्र व दूसरा निजी क्षेत्र को अनुदान देकर खोला जाएगा।

50 फीसदी सीटें होंगी अल्पसंख्यकों के लिए

50 percent seats for Muslims in model colleges.

यहां पर माध्यमिक शिक्षा के साथ ही रोजगार परक शिक्षा भी दी जाएगी। इनमें कम से कम 50 फीसदी सीटें अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित रहेंगी।

अगर अल्पसंख्यक समुदाय के 50 फीसदी से ज्यादा बच्चे मिलते हैं तो उन्हें प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। इन कॉलेजों में पांच किलोमीटर के अंदर निवास करने वाले छात्र-छात्राओं को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed