फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 lakh children will get medical kit in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश के 50 लाख बच्चों को मिलेगी मेडिकल किट, मुख्यमंत्री ने किट लदे ट्रक किए रवाना

Tue, 15 Jun 2021 08:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Jun 2021 08:46 PM IST
सार

यूपी सरकार प्रदेश के गांव-गांव में बच्चों के लिए मेडिकल किट का वितरण करेगी। इसके लिए पहले चरण में 17 लाख किट भेज दी गई हैं।

विज्ञापन
50 lakh children will get medical kit in Uttar Pradesh.
adityanath - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के करीब 50 लाख बच्चों को दवा की किट दी जाएगी। पहले चरण में 17 लाख किट बांटी जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास से दवा लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दवा किट निगरानी समितियों के माध्यम से 18 साल से कम उम्र के कोरोना लक्षण युक्त बच्चों को दी जाएगी।
विज्ञापन


वाहनों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बच्चे हमारे लिए अनमोल हैं। सरकार का प्रयास है कि उन्हें किसी तरह की समस्या ना होने पाए। इसी के तहत प्रदेश में कोविड-19 लक्षण वाले 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिये दवा किट के वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मौसमी व मच्छर जनित बीमारियों से लड़ने की भी तैयारी कर ली गई है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राज्यमंत्री अतुल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लाभार्थी का विवरण भी लेंगे
प्रदेश में 60 हजार से अधिक निगरानी समितियां में चार लाख से अधिक सदस्य शामिल हैँ। ये गांव- गांव जाकर कोविड 19 के लक्षण वाले बच्चों को चिन्हित कर निशुल्क दवा किट उपलब्ध कराएंगे। जिलों में प्रभारी मंत्री द्वारा निगरानी समितियों को दवाई किट दी जाएगी। समिति के सदस्य किट देते समय लाभार्थी का नाम, पता फोन नंबर आदि विवरण लेंगे। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से लाभार्थियों से संपर्क कर बच्चों की सेहत की जानकारी ली जाए। बच्चों की स्क्रीनिंग एवं सर्विलांस का कार्य अभियान के रूप में किया जाए। यह अभियान कोरोना सहित बारिश में होने वाले संचारी रोगों की रोकथाम में भी सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्र के हिसाब से अलग- अलग किट
दवा के लिए चार वर्गो में (0-1 वर्ष, 1-5 वर्ष, 5-12 वर्ष तथा 12-18 वर्ष ) में बांट कर किट तैयार की गई है। 0 से एक साल तक के बच्चों के लिए पैरासिटामॉल ड्राप, मल्टी विटामिन ड्राप और ओआरएस का पैकेट, एक से पांच वर्ष वाले बच्चे की किट में पैरासिटामॉल सीरप, मल्टी विटामिन सीरप और ओआरएस पैकेट रहेगा। पांच से 12 साल की उम्र वालों के लिए पैरासिटामॉल, मल्टी विटामिन टैबलेट ओआरएस पैकेट के साथ आइवरमेक्टिन छह मिलाग्राम भी दी जाएगी। इसे तीन दिन लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed