फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 fall ill after taking meal in barabanki.

बाराबंकी में शादी समारोह में खाने के बाद 50 बीमार, मच गया हंगामा

Thu, 05 Apr 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 05 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
50 fall ill after taking meal in barabanki.
अस्पताल में इलाज करवाते फूड पॉइजनिंग के शिकार। - फोटो : amar ujala

बाराबंकी के जैदपुर क्षेत्र के बर बसौली गांव में मंगलवार रात इदरीस की पुत्री के शादी समारोह में खाना खाने के बाद फूड पॉयजनिंग से करीब 50 लोग बीमार पड़ गए। पेट दर्द और उल्टी-दस्त से हालत खराब होने पर मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तक 25 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अभी भी 10 का यहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, जैदपुर क्षेत्र के ग्राम बर बसौली निवासी इदरीस की पुत्री शायमा की शादी थी। शहर क्षेत्र के आलापुर निवासी निजामुद्दीन के घर से बारात आई हुई थी। मंगलवार को दोपहर बाद से दावत शुरु हुई जो देर रात तक चलती रही। निकाह होने के बाद जब बरात वापस हो गई तो सबसे पहले बसौली निवासी जमील (17) के पेट में अचानक दर्द के साथ उल्टी दस्त शुरु हो गए। हालत बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद एक के बाद एक बीमार होते गए।
विज्ञापन


इसमें से सगीर (20), मैसर जहां (26), नाजरीन (30), जरीना (40), मुस्तफा (35), इरशाद (26), अनीरुल (24), नजरान (5) व जमीला बानो की हालत ज्यादा बिगड़ते देख सभी मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर इलाज के बाद अधिकांश मरीजों को घर भेज दिया गया। उधर आलापुर के कई लोग बारात में खाना खाने से बीमार हुए थे जिनका इलाज कस्बे के ही निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। बुधवार को हालत में सुधार न होने पर दोपहर बाद समीर (16), शबीना बानो (15), आमिर (12), आदिल (12), रेशमा बानो (26), पीर मोहम्मद (35), नाजरीन (17), अंजुम (20), सुहेल (16), राजियाबानो (25), समीर (7) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


ईएमओ डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि मरीज मीठा चावल खाने के बाद से तबीयत बिगड़ने की बात बता रहे थे। जिनकी हालत में सुधार था उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed