फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 biscuits of gold were hidden in cello tape, Police arrested accused

यूपी: सेलो टेप में छिपाकर ले जा रहा था सोने के 50 बिस्किट, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

Wed, 12 Feb 2020 10:46 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 12 Feb 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
50 biscuits of gold were hidden in cello tape, Police arrested accused
सोने के बिस्किट - फोटो : अमर उजाला

अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार को कस्टम ने दुबई की फ्लाइट से तस्करी कर लाया गया करीब छह किलो सोना पकड़ा। सेलो टेप में लिपटे सोने के इन 50 बिस्किट की कीमत 2.47 करोड़ रुपये है। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी बढ़ गई है। खाड़ी देशों से सोना तस्करी कर लखनऊ लाने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। एक ओर जहां तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं तो कस्टम टीम की मुस्तैदी भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


बुधवार को दुबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-194 से मलिहाबाद निवासी सूरज कुमार उतरा तो उसकी सघन जांच की गई। उसके सूटकेस से सेलो टेप में लिपटे सोने के 50 बिस्कुट मिले। एक बिस्कुट का वजन 116.54 ग्राम था। कुल बरामद 5.8 किलो सोने की कीमत 2 करोड़ 46 लाख 69,360 रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद टेप में छिपाया था सोना

कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि तस्कर ने सोने को सफेद रंग के सेलो टेप में छिपाकर सूटकेस में रखा हुआ था। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी पर उसकी सघन जांच में सोना बरामद किया गया। सूरज कुमार से उसके रैकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है।

इस टीम ने दबोचा
तस्करी के खिलाफ कस्टम कमिश्नर वीपी शुक्ल के निर्देश व उपायुक्त निहारिका लाखा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर कस्टम अजीत कुमार किसपोटा, राजेश अग्निहोत्री, पीयूष पांडेय, ज्योतिर्भ सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप सोनी, अतुल कुमार, प्रवीण मिश्र, नीलम सिन्हा, अमित बोस व टीपी मौर्या शामिल रहे। 

इस साल इतना सोना बरामद

  • सात फरवरी को एयरपोर्ट पर कस्टम ने दुबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 से जुनैदुल हक को दबोचा था। उससे 428 ग्राम सोना बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 17,99,775 रुपये थी। वह सोने को सूटकेस की बिडिंग में छिपाकर ला रहा था और स्कैनर को धोखा देने के लिए सोने पर रोडियम की पॉलिश करवाई थी।
  • पांच फरवरी को दुबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 से उतरे मुंबई के असलम शब्बीर से साढ़े नौ लाख का 233 ग्राम सोना बरामद किया था। उसने सोने के बिस्कुट को गलाकर बेल्ट का बक्कल बनवा लिया था।
  • 20 जनवरी को थाईलैंड से पहुंची फ्लाइट डब्लूई-333 से सलेमपुर निवासी सलीमुद्दीन से 1,149 ग्राम सोना बरामद किया था। इसकी कीमत 48,06,707 रुपये थी। पैसेंजर सोने के दस बिस्कुटों को ब्लेजर में छिपाकर ला रहा था।
  • 8 अप्रैल, 2012 में पांच किलो सोना मुंबई के फहीम से बरामद किया गया था। वह दुबई से लखनऊ तस्करी का सोना ला रहा था।
  • 17 नवम्बर, 2018 को दुबई से लखनऊ पहुंचे तस्कर से कस्टम ने 1.52 करोड़ का सोना बरामद किया था।
  • इससे पूर्व दुबई से पहुंचे तस्कर सुधांशु भट्ट से सोने के 40 बिस्कुट बरामद किए थे। इनकी कीमत 1.35 करोड़ रुपये थी। 

आधिकारिक वर्जन
डिप्टी कमिश्नर, कस्टम निहारिका लाखा ने कहा कि अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम मुस्तैद है। बुधवार को करीब ढाई करोड़ रुपये का 5.8 किलो सोना बरामद किया गया है। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed