फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5 lakh students will get laptop soon

पांच लाख छात्रों को जल्द मिलेंगे लैपटॉप

Tue, 06 Aug 2013 11:13 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
5 lakh students will get laptop soon

प्रदेश सरकार ने पात्र छात्रों में से पांच लाख को जल्द से जल्द लैपटाप उपलब्ध कराने को कहा है। अब तक महज एक लाख छात्रों को ही लैपटाप बांटे जा सके हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा 2100 लोहिया गांवों के 5,09,786 लाभार्थियों को छात्रवृत्ति एवं पेंशन का वितरण कराया जाएगा।


मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने सोमवार को समग्र ग्राम विकास विभाग की समीक्षा के दौरान अफसरों से लैपटाप वितरण में तेजी लाने को कहा है।

उस्मानी ने कहा कि मुख्यमंत्री को जिन जिलों में लैपटाप का वितरण करना है, उसे छोड़कर बाकी सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों से वितरण करा दिया जाए।

साथ ही बताया कि 2,100 लोहिया गांवों के चयनित लाभार्थियों में इस वर्ष 115 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति व पेंशन वितरित कराई जाएगी। जबकि इस साल 31 मार्च तक बेरोजगारी भत्ता के लिए पंजीकृत 17,269 प्रार्थना पत्रों की स्वीकृति जारी कर लाभार्थियों को भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोहिया गांवों में कोई भी पात्र लाभार्थी छात्रवृत्ति व पेंशन से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस वर्ष के व पिछले वर्ष के बकाया काम को 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अरुण सिंघल, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जीतेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव पंचायतीराज अशोक कुमार व सचिव समग्र ग्राम विकास भुवनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed