फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5:30 hours Lucknow-Kanpur rail traffic will be disrupted today

आज 5:30 घंटे ठप रहेगा लखनऊ-कानपुर रेल यातायात

Sat, 08 Nov 2014 09:08 AM IST
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Nov 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
5:30 hours Lucknow-Kanpur rail traffic will be disrupted today

पुल का गर्डर बदलने के लिए कानपुर में शनिवार को 5:30 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इससे लखनऊ की ओर आने और लखनऊ से झांसी रेलखंड की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय राप्तीसागर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को कानपुर और भीमसेन-झांसी रेलखंड पर रोकेगा। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नवीन बाबू ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार को हमीरपुर छोर पर स्थित कानपुर के पुल नंबर 254-ए पर लाइन नंबर दो और तीन का गर्डर बदला जाएगा। साथ ही डायमंड क्रॉसिंग की पटरियों पर मरम्मत का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते शनिवार सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इससे गोरखपुर-सिकंद्राबाद राप्तीसागर एक्सप्रेस (12591) को दोपहर 1:17 से शाम 4:30 बजे तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रोका जाएगा।

जबकि बरौनी-ग्वालियर मेल (11123) कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 1:35 से शाम 4:40 बजे तक खड़ी रहेगी। वहीं कानपुर-बांदा पैसेंजर (51802) को शाम 4:20 से 5:05 बजे तक कानपुर में रोका जाएगा।


झांसी से लखनऊ आने वाली झांसी पैसेंजर (54157) को ब्लॉक हटने तक झांसी से भीमसेन स्टेशनों के बीच रोका जाएगा। मुंबई-छपरा जनसाधारण एक्सप्रेस (15102) को झांसी और भीमसेन के बीच शाम 4:30 बजे तक खड़ा करा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed