फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   488 posts will be filled in nagar Nikay.

नगर निकायों में जल्द होगी समूह 'ग' के 488 पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री के निर्देश पर काम शुरू

Thu, 05 Nov 2020 10:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
488 posts will be filled in nagar Nikay.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

नगर निकायों में समूह ग के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती होगी। गत सितंबर तक की रिक्तियों के आधार पर तैयार प्रस्ताव के मुताबिक फिलहाल 488 पदों पर ही भर्ती होगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के निर्देश के बाद निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय ने विभिन्न संवर्गों के 488 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा है।
विज्ञापन


आयोग के स्तर पर भर्ती के संबंध में जल्द विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। सभी नगर निकायों से लिपिक समेत अन्य संवर्गों के रिक्त पदों का ब्योरा भी मांगा गया है। ब्योरा मिलते ही इन पर भी भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत-204, राजस्व निरीक्षक-26, अवर अभियंता (जल)-111, अवर अभियंता (सिविल)- 80, अवर अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक)-18 और सहायक लेखाकार-49    

इन रिक्तियों का मांगा ब्योरा
कनिष्ठ-वरिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ सहायक, आशुलिपिक श्रेणी-1, 2 व 3, अमीन/जिलेदार, कर निरीक्षक श्रेणी-2, टैक्स कलेक्टर,  प्रकाश अधीक्षक-निरीक्षक, ड्राफ्टमैन, फोरमैन, इलेक्ट्रिशियन, उद्यान अधीक्षक, खजांची, चालक, प्रधान फीटर, कम्पाइलर, विधि अधिकारी, केमिस्ट, मुख्य अध्यापिका, कंपाउंडर, हकीम, सहायक अध्यापिका (संगीत), कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइम कीपर, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed