फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   48.58 in Azamgarh and 41.01 percent in Rampur Lok Sabha by-election, results on June 26

Lok Sabha by-election : आजमगढ़ में 48.58 और रामपुर में 41.01 प्रतिशत हुआ मतदान, नतीजे 26 जून को 

Fri, 24 Jun 2022 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 05:14 AM IST
सार

2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में रामपुर में 26.16 प्रतिशत कम और आजमगढ़ में 11.55  प्रतिशत कम मतदान हुआ है। उप चुनाव के लिए मतगणना 26 जून को होगी।

विज्ञापन
48.58 in Azamgarh and 41.01 percent in Rampur Lok Sabha by-election, results on June 26
मतदान के बाद.. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उप चुनाव में क्रमश: 48.58 और 41.01 प्रतिशत मतदान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में रामपुर में 26.16 प्रतिशत कम और आजमगढ़ में 11.55  प्रतिशत कम मतदान हुआ है। उप चुनाव के लिए मतगणना 26 जून को होगी।

विज्ञापन


आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उप चुनाव के मतदान में बृहस्पतिवार को सुबह शुरुआती दौर में तो मतदाताओं ने मतदान में उत्साह दिखाया था। लेकिन दोपहर 12 बजे बाद मतदान की रफ्तार सुस्त पड़ गई। रामपुर में सपा के आसीम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन


जबकि आजमगढ़ में बसपा के शाह आलाम उर्फ गुड्डू जमाली, सपा के धर्मेंद्र यादव और भाजपा के दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 2019 लोकसभा चुनाव में रामपुर में 63.17 प्रतिशत मतदान हुआ था और आजमगढ़ में 57.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। उल्लेखनीय है कि सुबह 9 बजे तक 8.56 प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक 19.34, दोपहर 1 बजे तक 27.99, दोपहर 3 बजे तक 35.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ की जंग
आजमगढ़ में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ। सुबह उमस और गर्मी के बीच तीखी धूप के कारण कम मतदाता बूथों तक पहुंचे। इस कारण शुरू के दो घंटे मतदान की गति धीमी रही। सुबह नौ बजे तक 9.21 फीसदी, 11 बजे तक 19.84 प्रतिशत, एक बजे तक 29.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। दो बजे के बाद बदली होने पर मतदान में कुछ तेजी आई। शाम तीन बजे 37.82 प्रतिशत हुआ।

शाम पांच बजे तक 45.97 प्रतिशत वोट पड़े। शाम छह बजे 48.84 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी के साथ अन्य अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती रहीं। जहां भी ईवीएम खराबी की सूचना मिली तत्काल उन्हें बदला गया। हर बूथ पर सीएपीएफ की तैनाती की गई थी।

कहीं से गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। लेकिन डीएवी कालेज में बीएलओ के भगवा रंग की साड़ी पहनने पर विपक्षी दलों ने एतराज जताते हुए हंगामा किया। एसडीएम ने तत्काल बीएलओ को साड़ी बदलने का निर्देश देकर लोगों को शांत कराया। 2019 के चुनाव की तुलना में इस उपचुनाव में 19.26 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। मुबारकपुर, अमुड़ी, जीयनपुर और तरवां में ईवीएम खराब होने से कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा।  

रामपुर का रण
लोकसभा उपचुनाव में बृहस्पतिवार को आरोप-प्रत्यारोप के बीच शाम तक जिले में महज 41.01 प्रतिशत मतदान हुआ। वोट न डालने देने का आरोप लगाते हुए लोग जगह-जगह पुलिस से नोकझोंक करते नजर आए। ऐसे आरोप लगाते लोगों और भीड़ जुटाने वालों को पुलिस ने डंडे लेकर दौड़ाया। टांडा में ऐसी ही एक नोकझोंक के दौरान पुलिस ने एक शख्स को पीट दिया।


अधिकारियों ने सभी जगह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का दावा किया है। कहा है कि भीड़ जुटाने वालों पर ही पुलिस ने सख्ती की है। दो स्थानों पर निजी मुद्दों को उठाते हुए मतदान बहिष्कार का एलान भी किया गया लेकिन अफसरों ने समझाकर शाम होने तक लोगों को मतदान के लिए रजामंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed