{"_id":"5f953cd58ebc3e9bc3696832","slug":"47-thousand-people-will-go-through-rtpcr-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना लक्षण वाले 47 हजार लोगों का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट, एंटीजन टेस्ट पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना लक्षण वाले 47 हजार लोगों का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट, एंटीजन टेस्ट पर उठे सवाल
Sun, 25 Oct 2020 02:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में रैपिड एंटीजन टेस्ट मामले में स्वास्थ्य विभाग पर उंगलियां उठने लगी हैं। वे लोग जिनमें कोरोना के लक्षण थे लेकिन एंटीजन टेस्ट में निगेटिव पाए गए थे, उनकी आरटीपीसीआर जांच नहीं कराई गई। जबकि आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक ऐसे लोगों की आरटीपीसीआर जांच जरूरी थी।
विज्ञापन
प्रदेश में ऐसे लगभग 47 हजार लोग हैं, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग अब इन लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराने की तैयारी कर रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना लक्षण वाले लगभग 97,248 मरीज थे। इनकी एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। नियमानुसार लक्षणों के आधार पर इनकी आरटीपीसीआर जांच होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
मगर स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ 50,092 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई थी। शेष 47 हजार लोगों की यह जांच नहीं कराई गई। अब जब इस मामले का खुलासा हुआ तो बचे हुए लोगों की दो दिन में आरटीपीसीआर जांच कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन