{"_id":"6a1b4450bfbd7c35360b174e","slug":"45-prisoners-received-honorarium-and-certificates-after-completing-the-training-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1761218-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रशिक्षण पूरा करने पर 45 बंदियों को मिला मानदेय व प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रशिक्षण पूरा करने पर 45 बंदियों को मिला मानदेय व प्रमाण पत्र
विज्ञापन
जिला में एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बंदियों को प्रमाण पत्र और मानदेय दिया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। जिला जेल में केंद्रीय रेशम बोर्ड की समर्थ योजना के तहत 45 बंदियों का एक माह का प्रशिक्षण पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम भगत सिंह व वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने प्रतिभागी बंदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। बंदियों को 5100 रुपये का मानदेय भी दिया गया।
इस मौके पर जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, सुनील दत्ता मिश्र समेत डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, आशुतोष मिश्रा, अजय कुलवंत, तारकेश्वर और बंदीरक्षक मौजूद रहे। जेलर ने बताया कि नारी बंदी निकेतन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और लाइफ एंड लिबर्टी फाउंडेशन की ओर से विधिक जागरूकता व सहायता शिविर आयोजित हुआ। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिला बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन