फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45 packets of banned medecines recovered

भारी मात्रा में शक्तिवर्धक दवाएं बरामद

Tue, 30 Jul 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
45 packets of banned medecines recovered
प्रतिबंधित दवाओं के 45 डिब्बे, 80 इंजेक्शन बरामद
विज्ञापन

राजधानी में जानलेवा दवाएं खपा रहा था मेरठ का कारोबारी
एफएसडीए ने सील की आठ लाख की दवाएं, आरोपी गिरफ्तार
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की टीम ने मेरठ के कारोबारी की कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पौरुष शक्तिवर्धक दवाएं बरामद की हैं। ये दवाएं प्रतिबंधित हैं। इनकी कीमत करीब 7.83 लाख रुपये बताई जा रही है। दवाएं सील करने के बाद कार सीज कर दी गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना परिचय मेरठ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपीर निवासी अफसर अहमद बताया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम को सूचना मिली थी कि राजधानी में कुछ लोग अवैध तरीके से प्रतिबंधित पौरुष शक्तिवर्धक दवाएं बेच रहे हैं। ये आसपास के दूसरे जिलों को भी आपूर्ति कर रहे हैं। सोमवार को एफएसडीए और पुलिस ने संयुक्त रूप से हैदरगंज चौराहे पर जाल बिछाया। इस दौरान दवा बाजार से एक कार के निकलने की सूचना मिली। इस कार को हैदरगंज चौराहे पर रोक कर तलाशी ली गई। कार में प्रतिबंधित पौरुष शक्तिवर्धक दवाएं, मसल्स को बढ़ाने वाली दवाओं के छोटे व बड़े 45 डिब्बे मिले। इसके अलावा 80 इंजेक्शन भी पाए गए। दवा खरीदने और बेचने के संबंध में कार चालक कोई जवाब नहीं दे सका। उसके पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। पुलिस सामान सहित उसे लेकर बाजारखाला थाने आई। एफएसडीए के असिस्टेंट कमिश्नर रमाशंकर ने बताया कि पुलिस ने कार संख्या यूके 17 टीएम 0625 को सीज कर दिया है। सभी दवाओं को सील कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवक से दवाओं के कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरे अभियान में असिस्टेंट कमिश्नर रमाशंकर के साथ ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह, रायबरेली से आए ड्रग इंस्पेक्टर दीपक शर्मा, बृजेश और नवीन कुमार शामिल थे। पुलिस टीम में बाजारखाला इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह, पवन कुमार, विजय शंकर वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन

दवाओं पर नहीं था कंपनी का लेबल
असिस्टेंट कमिश्नर रमाशंकर ने बताया कि दवाएं प्रतिबंधित हैं। उनपर किसी कंपनी का लेबल भी नहीं लगा है। पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली से खुला माल ले आता था। उसका मेरठ में जनता जनरल स्टोर नाम से दुकान है। वहां से वह माल को दूसरे डिब्बे में पैक करके दूसरे स्थानों पर सप्लाई करता था। उसके पास से 11 हजार के चेक भी मिले हैं। ये चेक उन दुकानदारों ने दिया है जहां वह माल सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत के लिए नुकसानदेह हैं दवाएं
असिस्टेंट कमिश्नर रमाशंकर ने बताया कि पकड़ी गई दवाएं हार्मोनल हैं। इसमें टेस्टोस्टेरॉन मिला हुआ है। यह उत्तेजना बढ़ाने वाली हैं। ये प्रतिबंधित हैं। इन दवाओं से किडनी, लिवर सहित सभी अंगों के लिए खतरनाक माना गया है। इंजेक्शन पर मात्रा, कंपनी का नाम भी नहीं है। इसलिए यह पूरी तरह से अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed