फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45 electrical engineers will be relieved from Lucknow.

Lucknow News: बिजली के 45 इंजीनियरों की लखनऊ से होगी छुट्टी

Mon, 20 Oct 2025 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
45 electrical engineers will be relieved from Lucknow.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी में एक नवंबर से वर्टिकल सिस्टम लागू होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अमौसी, लखनऊ सेंट्रल, जानकीपुरम और गोमतीनगर जोन में कामगारों की संख्या घटा दी गई है। इससे 45 इंजीनियर और 250 से अधिक कर्मचारी सरप्लस घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


इन 45 इंजीनियरों को मौजूदा जोनों से कार्यमुक्त कर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय से संबद्ध किया जाएगा। आगे इन्हें मुख्यालय में तैनात रखने या अन्य जिलों में स्थानांतरित करने का फैसला निगम प्रबंधन करेगा।
विज्ञापन

ये पद होंगे प्रभावित
मध्यांचल निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 21 अवर अभियंता, 14 सहायक अभियंता, 10 अधिशासी अभियंता को अमौसी, लखनऊ सेंट्रल, जानकीपुरम और गोमतीनगर जोन से कार्यमुक्त किया जाएगा। प्रबंधन का दावा है कि वर्टिकल सिस्टम में वर्तमान व्यवस्था की तुलना में कम इंजीनियरों और कर्मचारियों से काम अधिक कुशलता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर परेशान
शनिवार शाम आदेश जारी होते ही इंजीनियरों में बेचैनी फैल गई। जिनका नाम 45 की सूची में शामिल हो सकता है, वे परेशान रहे। कई इंजीनियरों को अंदेशा है कि उनका राजधानी से स्थानांतरण हो जाएगा। कुछ ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से परिवार के पास तैनाती हासिल की थी, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही ट्रांसफर का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed