फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4444 New corona patient and 31 died

कोरोना का कहर : लखनऊ में 4444 संक्रमित और 31 की मौत, पीजीआई लैब बंद

Mon, 12 Apr 2021 10:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 12 Apr 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
4444 New corona patient and 31 died
राजधानी में तेज हुआ कोरोना संक्रमण।
राजधानी में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों का आंकड़ा चार हजार के पार रहा। रविवार को कोरोना के 4444 नए मामले मिले। जबकि 31 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण के बढ़ते स्तर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अगले कुछ दिनों को बेहद संवेदनशील माना है। सरकारी स्तर पर बेड बढ़ाने और सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या भी 20195 पहुंच गई। इस दौरान अच्छी बात यह रही कि संक्रमण को मात देने वाले 913 लोग डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन


राजधानी में कोरोना संक्रमण की रोजाना बढ़ती रफ्तार से हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। इसके चलते सभी अस्पताल फुल हैं और गंभीर व साधारण दोनों मरीजों की भर्ती का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए व्यवस्था भी काफी देर से शुरू की गई। अभी करीब 25 अस्पतालों में संक्रमित भर्ती किए जा रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल में रविवार को 300 बेड बढ़ाये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी कुल बेडों की संख्या तीन हजार के करीब ही है। जबकि दो दिनों से रोज चार हजार से ऊपर नए मामले आ रहे हैं। इनमें से पांच सौ को भर्ती की जरूरत होती है पर सभी को बेड नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को अस्पताल जाकर इंतजार करना पड़ रहा है।

यहियागंज बर्तन बाजार में तीन की मौत से दहशत
यहियागंज बर्तन बाजार में रविवार को तीन लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। मरने वालों में से दो युवक तथा एक महिला थी। इनमें से किसी की भी कोरोना जांच नहीं हुई थी। मरने के बाद इनका गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। संक्रमण की पुष्टि न होने के बावजूद आशंका के चलते कोविड प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अप्रैल में अब तक सौ से ज्यादा मौत
राजधानी में संक्रमण की वजह से अब तक कुल 1332 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 113 लोगों की मौत तो सिर्फ अभी तक अप्रैल में ही हुई है। पिछले एक सप्ताह से रोज पिछले दिन के मुकाबले मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है।

10 डॉक्टर व कर्मचारी पॉजिटिव, लविवि के एक और पूर्व प्रोफेसर का कोरोना से निधन

एसजीपीजीआई की माइक्रोबायोलॉजी लैब के 10 डॉक्टर व कर्मचारी पॉजिटिव आ गए हैं। इसके चलते रविवार को लैब बंद कर दी गई। बताया जाता है कि लैब में एक कर्मचारी को संक्रमण के हल्के लक्षण दिखे। इस पर जांच कराई गई। कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके शिफ्ट में काम करने वाले अन्य डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर लैब को बंद कर दिया गया।

रविवार देर शाम तक सैनिटाइजेशन चलता रहा। सोमवार को लैब में फिर से काम शुरू होगा। इससे करीब 10 हजार जांचें प्रभावित हुई हैं। हालांकि, एसजीपीजीआई प्रशासन का कहना है कि शिफ्ट बढ़ाकर जांचों को पूरा कराया जाएगा।

लविवि के एक और पूर्व प्रोफेसर का कोरोना से निधन
लखनऊ विश्वविद्यालय में संक्रमण थमता नहीं दिख रहा है। रविवार को विवि के एक और पूर्व प्रोफेसर की कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कालिया की कोरोना संक्रमण के बाद रविवार को मृत्यु हो गई। इससे पहले पूर्व शिक्षक प्रो. एके शर्मा व डीन आर्ट्स रहे प्रो. बृजेश शुक्ला का निधन हो चुका है। संस्कृत विभाग के कई शिक्षक संक्रमित हैं। दूसरी तरफ बॉटनी विभाग के प्रो. विवेक प्रसाद और उनकी पत्नी के भी संक्रमित होने की जानकारी मिली है। वहीं, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में भी दो शिक्षक कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed