फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   44 UP board examination centers marked as sensitive

यूपी बोर्डः 12 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील, 32 संवेदनशील, पुलिस का रहेगा कड़ा बंदोबस्त

Wed, 05 Feb 2020 03:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Feb 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
44 UP board examination centers marked as sensitive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 39 प्रतिशत केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। कुल 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 32 को संवेदनशील और 12 को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। अधिकांश परीक्षा केंद्र दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।

विज्ञापन


इन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। एक शिक्षा विभाग से और एक जिला प्रशासन द्वारा तैनात किया गया है। इनमें से एक पर्यवेक्षक की भूमिका स्टैटिक मैजिस्ट्रेट के रूप में रहेगी।
विज्ञापन


दोनों पर्यवेक्षक दोनों पालियों में अपनी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराएंगे। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का भी कड़ा बंदोबस्त रहेगा। अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व वाणिज्य के सभी मुख्य परीक्षाओं के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये केंद्र अतिसंवेदनशील

जनता इंटर कॉलेज खड़ौंआ, रेवारी विवेकानंद इंटर कॉलेज, श्री पटेल आदर्श इंटर कॉलेज, हीरा लाल यादव इंटर कॉलेज, रमा कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, मातेश्वरी वी हाईस्कूल, आरडीकेपी इंटर कॉलेज, कुंवर आसिफ अली मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज, देश प्रेमी शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज, एसपी सिंह इंटर कॉलेज, एलएन एकेडमी इंटर कॉलेज और महाबली मेमोरियल इंटर कॉलेज शामिल हैं।

ये केंद्र संवेदनशील
मां श्री विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज नीलमथा, लाल बजरंगी लाल साहू सीनियर सेकंडरी इंटर कॉलेज, ब्राइट कैरियर स्कूल, विजडम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज, टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, पॉयनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज विकासनगर, एसबीएन इंटर कॉलेज, इरम इंटर कॉलेज, ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज, बाल निकुंज इंटर कॉलेज मोहीबुल्लापुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राष्ट्र भारती पब्लिक इंटर कॉलेज, एसएसजेडी इंटर कॉलेज, डॉ. श्याम सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, संत राम इंटर कॉलेज, बाल निकुंज इंटर कॉलेज पलटन छावनी, त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी कन्या इंटर कॉलेज, हीरा लाल यादव बालिका इंटर कॉलेज, लखनऊ पब्लिक एकेडमी, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, आरएन जायसवाल इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, लाला गणेश प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज, अर्जुनगंज विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेंट पीटर्स स्कूल, सीपीएल पब्लिक इंटर कॉलेज, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कुम्हरावां इंटर कॉलेज, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज और क्लासिक मॉन्टेसरी हाईस्कूल।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed