फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   438 vendors of aminabaad shifted

विरोध के बीच 438 पटरी दुकानदार शिफ्ट

Fri, 25 Sep 2020 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
438 vendors of aminabaad shifted
विरोध के बीच 438 पटरी दुकानदार शिफ्ट
विज्ञापन

अमीनाबाद में शुरू हुआ अभियान, विरोध में पटरी दुकानदारों का प्रदर्शन, आत्महत्या का भी प्रयास
नगर निगम ने अभियान चलाकर बृहस्पतिवार को झंडेवाला पार्क के आसपास से पटरी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट कराया। हंगामा, विरोध और आत्महत्या के प्रयास के बीच 438 पटरी दुकानदारों को शिफ्ट कर लिया गया है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी का कहना है कि अभी यह अंतिम आवंटन नहीं है। बचे हुए चयनित पटरी दुकानदारों को फिर से व्यवस्थित किया जाएगा।
बारिश के बीच अमीनाबाद में बृहस्पतिवार को सुबह 6:30 बजे से नगर निगम की टीम काम में जुट गई। यहां चिह्नित वेंडिंग जोन पर मार्किंग कर पटरी दुकानदारों के लिए जगह तय की गई। इसके बाद विक्रय परिचय पत्र देकर वेंडिंग जोन में जगह दी गई। पटरी दुकानदारों को इसके साथ ही अपनी जगह पर कब्जा भी दे दिया गया, जिससे आगे विवाद नहीं हो। यह वेंडिंग जोन छह लोकेशन पर बनाए गए हैं। हर वेंडिंग जोन का अलग नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो कि पटरी दुकानदारों की आपत्ति का निस्तारण करेगा। वहीं जरूरी सुविधाएं भी मौके पर पटरी दुकानदारों को यही नोडल अधिकारी देंगे। इनके मोबाइल नंबर भी पटरी दुकानदारों को नगर आयुक्त ने दिलाए हैं, जिससे समय पर शिकायत दूर की जा सके।
विज्ञापन

इस तरह लागू हुई व्यवस्था :
प्रकाश कुल्फी रोड डिवाइडर (पंडाल पुलिस चौकी के पीछे) - सुभाष त्रिपाठी जोनल अधिकारी, डॉ. सुनील कुमार रावत नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
गाढ़ा भंडार (पंडाल पार्क के अंदर) - सुजीत श्रीवास्तव जोनल अधिकारी, अशोक सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी।
सोलोमन, मान्यवर और नाज सिनेमा रोड (पंडाल मान्यवर के सामने) - संगीता कुमारी जोनल अधिकारी, महातम यादव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी।
नजीराबाद, नाज सिनेमा रोड (पंडाल पार्क के अंदर) - अम्बी बिष्ट जोनल अधिकारी, राम नगीना त्रिपाठी मुख्य अभियंता (वि./यां)।
सुलभ शौचालय के पास पार्किंग (पंडाल पार्क के अंदर) - राजेश सिंह जोनल अधिकारी, डॉ. अर्चना द्विवेदी अपर नगर आयुक्त।
जगत नारायन रोड (पंडाल पार्क के अंदर) - अरुण चौधरी जोनल अधिकारी, डॉ. अरविन्द राव संयुक्त निदेशक पशु कल्याण।
गंगा प्रसाद रोड (पंडाल पार्क के अंदर) - विद्यासागर यादव जोनल अधिकारी, राकेश कुमार यादव अपर नगर आयुक्त।
कहां कितने पटरी दुकानदारों को जगह :
सोलोमन मार्ग - 8
प्रकाश कुल्फी रोड डिवाइडर पर - 50
मान्यवर रोड - 15
गाढ़ा भंडार - 46
नजीराबाद - 25
गुईन रोड पर - 15
कई बार बिगड़े हालात
शिफ्टिंग के दौरान कई बार यहां हालात बिगड़े और हंगामा शुरू हुआ। इसके बाद पुलिस की मदद से नगर आयुक्त ने खुद पटरी दुकानदारों को समझाकर शांत कराया। कई बार जगह का चुनाव ठीक नहीं होने का आरोप भी पटरी दुकानदारों ने लगाया। मौके पर अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, अमित कुमार, संयुक्त निदेशक पशु कल्याण डॉ. अरविंद कुमार राव, सभी जोनल अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, इंजीनियरिंग की टीम के अलावा प्रवर्तन दल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed