{"_id":"6afcb87296d3fe0595067959","slug":"4275-vehicles-fined-89-seized-during-a-ten-day-drive-lucknow-news-c-13-lko1070-2013184-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दस दिन के अभियान में 4,275 वाहनों का चालान, 89 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दस दिन के अभियान में 4,275 वाहनों का चालान, 89 सीज
Wed, 18 Nov 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। यातायात माह के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सात से 16 नवंबर तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 28,647 वाहनों की जांच की। इस दौरान 4,275 वाहनों का चालान किया गया और 89 वाहन सीज किए गए। सबसे अधिक कार्रवाई पश्चिमी जोन में हुई, जहां 2,024 चालान और 56 वाहन सीज किए गए।
जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि पांचों जोन में दोपहर तीन से रात आठ बजे तक चेकिंग की गई। बिना नंबर प्लेट, हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और वैध दस्तावेज न रखने वालों पर कार्रवाई हुई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी पकड़ा गया। चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
पश्चिमी जोन में सबसे ज्यादा कार्रवाई
पश्चिमी जोन : 2,024 चालान और 56 वाहन सीज
मध्य जोन : 673 चालान और 14 वाहन सीज
पूर्वी जोन : 665 चालान और छह वाहन सीज
उत्तरी जोन : 497 चालान और दो वाहन सीज
दक्षिणी जोन : 416 चालान और 11 वाहन सीज
इन जगहों पर चलाया गया अभियान
कैसरबाग, हुसैनगंज, नखास, अटल चौक, तेलीबाग चौराहा, 1090 चौराहा, आईटी चौराहा, निशातगंज क्रॉसिंग और अवध चौराहे समेत प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया गया।
पुलिस आयुक्त ने की लोगों से अपील
पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की। साथ ही एचएसआरपी लगवाने और वाहनों में अवैध बदलाव से बचने की सलाह दी।