फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मधवापुर के पास 40 मिनट तक दहाड़ता रहा तेंदुआ

मधवापुर के पास 40 मिनट तक दहाड़ता रहा तेंदुआ

Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मधवापुर के पास 40 मिनट तक दहाड़ता रहा तेंदुआ
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के मधवापुर गांव के पास गुरुवार देर रात जंगल से निकलकर एक तेंदुआ पहुंच गया। ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी में देखा, तब हड़कंप मचा। 40 मिनट तक तेंदुआ गांव के निकट स्थित बशीर फार्म में दहाड़ता रहा।
विज्ञापन



जंगल में जल स्रोत सूखने के चलते दुर्लभ वन्यजीव भटक कर आबादी की ओर पहुंच रहे हैं। बीते एक पखवारे में वन्यजीवों के जंगल से निकलने की घटनाएं बढ़ी हैं। गुरुवार रात 10 बजे के आसपास मधवापुर गांव के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन



तभी तेंदुए की गुर्राहट सुनाई पड़ी। समूह में ग्रामीण गांव के बाहर पहुंचे तो टार्च की रोशनी में गांव से सटे बशीर फार्म में तेंदुए को देखा। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने मशाल जला दिया। फिर भी 40 मिनट तक तेंदुआ मौके पर जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गनीमत रही कि शोर होने और मशाल जलने के चलते उसने हमला नहीं किया। इस दौरान रेंज कार्यालय ककरहा को सूचना दी गई। रात में वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर जा चुका था। पदचिन्हों से उसके मादा तेंदुआ होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed