फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चाकू से गोदकर किसान का कत्ल

चाकू से गोदकर किसान का कत्ल

Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चाकू से गोदकर किसान का कत्ल
चाकू से गोदकर किसान का कत्ल
विज्ञापन


बाराबंकी। घर के सामने सो रहे एक किसान की शुक्रवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया है।

पुलिस के मुताबिक, असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम दूलमपुर निवासी किसान राजाराम रावत (50) शुक्रवार रात अपने घर के सामने सो रहा था। देर रात पहुंचे हमलावरों ने राजाराम के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद शव चादर से ढंककर हमलावर भाग गए। शनिवार सुबह काफी देर तक राजाराम सोकर नहीं उठा तो पत्नी राजवंता उसे जगाने गई। जैसे ही उसने चादर हटाई पति का खून से लथपथ शव देख उसके होश उड़ गए। राजवंता के शोर मचाने पर वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक की पत्नी रजवंता ने गांव के ही संगत व भौकाली पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि, मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


एएसपी शशिकांत तिवारी ने बताया कि, राजाराम रावत की आरोपियों से भूमि विवाद से लेकर काफी समय से रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर राजाराम की हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी व पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच करने के बाद ही घटना की वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed