फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हेरिटेज वॉक से जानी रामनगरी की पौराणिकता

हेरिटेज वॉक से जानी रामनगरी की पौराणिकता

Sat, 14 Apr 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हेरिटेज वॉक से जानी रामनगरी की पौराणिकता
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद में संचालित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करने आये देश-विदेश के वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों ने कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को अयोध्या में हेरिटेज वॉक किया। इस दौरान रामनगरी की पौराणिकता की अभिव्यक्ति एवं अनुभुति होती नजर आई।
विज्ञापन

अयोध्या में हेरिटेज वॉक में शिक्षाविदों व वैज्ञानिकों ने अयोध्या के पौराणिक महत्व को जानने के लिए कंचन घाट, ऋणमोचन घाट, झुनकी घाट, गोला घाट, लक्ष्मण घाट, सहस्र धारा, शेषावतार मंदिर, नागेश्वरनाथ, मुक्तिगली, राम की पैड़ी, हनुमानगढ़ी जैसे प्रमुख स्थलों को देखा तो उनकी आध्यात्मिक आभा से अभिभूत होते नजर आए। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि पुण्य सलिला सरयू हिमालय की गोद से निकलकर वर्ष भर बहने वाली नदी अयोध्या से पहले घाघरा के नाम से जानी जाती है। कुलपति प्रो. दीक्षित ने विभिन्न मंदिरों की पौराणिकता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अयोध्या को हेरिटेज सिटी घोषित किये जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अयोध्या के आध्यात्मिक इतिहास को सुन कर शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों ने काफी आश्चर्य व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह, कुलानुशासन प्रो. आरएन राय, हिसार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टी चंद्रशेखर, दक्षिण अफ्रीका के प्रोफेसर ओडी मैकंडे, पूर्व कुलपति निम्सेजी, डॉ. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. आरके सिंह, डॉ. महेन्द्र पाठक सहित शोधार्थी एवं वालंटियर ने हेरिटेज वॉक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed