{"_id":"5abd1ffb4f1c1bbb618b4592","slug":"41522343931-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी पिकअप, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी पिकअप, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमईडीह (बलरामपुर)। देवीपाटन शक्तिपीठ से दर्शन-पूजन कर व मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप स्टेयरिंग फेल होने से सड़क के किनारे खाई में पलट गई। हादसे में मां-बेटे व पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। हादसे के शिकार सभी श्रद्धालु उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पुरैना वाजिद गांव के रहने वाले हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना बुधवार को बीती करीब करीब 2.30 बजे देहात थाना क्षेत्र के बेलहा मोड़ नेशनल हाईवे पर हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पुरैना वाजिद गांव निवासी जयजयराम ने बताया कि गांव के करीब 20-22 लोग बुधवार की शाम पिकअप से देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर दर्शन-पूजन करने तथा मेला देखने आए थे। आधी रात के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में देहात थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे पर बेलहा मोड़ के पास करीब 2.30 बजे हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक पिकअप का स्टेयरिंग फेल होने से गाड़ी खाई में पलट गई। हादसे में कलावती (50) तथा उनके बेटे लालाराम (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों की मदद से घायलों को करीब एक घंटे बाद सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल गंगाराम (65), काशीराम (56), कृष्णा (27), शिवांगी (3), रिंकू (20), विनय (9), छाया (5), दुर्गा प्रसाद (11), नीलम (14), प्रहलाद (40), श्यामा (19), प्रेमलता (37), निर्मला (21), करन (4), काजल (6), शिवशंकर (35), दुर्गा (30), जनक (28) व रुपा देवी (25) तथा पांच माह के अभय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय अभय की भी रास्ते में मौत हो गई। हादसे में पिकअप चालक रामू (23) को भी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही की आरोप
घायल होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंची रूपा देवी ने बताया कि उन्हें तथा उनकी बेटी ममता को सिर में चोट लगी है। डॉक्टर इलाज नहीं कर रहे हैं। जनकराम ने बताया कि चोट उनके सिर में लगी है और डॉक्टर ने हाथ का एक्सरे करवा दिया। इलाज में काफी लापरवाही बरती जा रही है। घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे सदर विधायक पल्टूराम से भी घायलों ने अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की। विधायक की सूचना पर अस्पताल पहुंचे सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह तथा सीएमएस डॉ. एसएचआई जैदी ने घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई। विधायक ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई है। शीघ्र ही अस्पतालों में डाक्टर की तैनाती व संसाधनों में वृद्घि की जाएगी।