{"_id":"5a5cded14f1c1b87268b4904","slug":"41516035793-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेराचौराहा (बहराइच)। एक महिला ने सोमवार को घर पर चार बेटों को जन्म दिया। चारों बच्चे व मां स्वस्थ हैं। एक साथ चार बच्चों का जन्म क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला के दो बेटे पहले से हैं।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम तिवारीपुरवा इटहा गांव निवासी कदरुलनिशा (30) पत्नी हनीफ को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजनों ने गांव की दायी को बुलवाया।
दायी की मदद से महिला ने चार बेटों को जन्म दिया। चारों बच्चे स्वस्थ है। बच्चों के जन्म की सूचना पर घर के बाहर भीड़ जुट गई। कदरुलनिशा पहले से दो पुत्रों की मां है। एक साथ चार बच्चों के जन्म को लेकर गांव के लोग आश्चर्य चकित हैं।
विज्ञापन
इस मामले में शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधीक्षक डॉ. नलिन रजा ने बताया कि महिला द्वारा चार संतानों को जन्म देने का पता चला है। टीम को मौके पर भेजा गया है। नजर रखी जा रही है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। गांव की आशा बहू को भी निरंतर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया गया है।