{"_id":"59b6d7444f1c1be87f8b5eca","slug":"41505154884-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज न होने पर छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज न होने पर छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर संस्थान पर दर्जनों स्टूडेंट्स से ठगी का आरोप
अयोध्या। एक निजी कंप्यूटर संस्थान के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने सोमवार को अयोध्या कोतवाली में तहरीर देकर संस्थान के मैनेजर पर ठगी का आरोप लगाया। पुलिस के रिपोर्ट नहीं दर्ज करने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कोतवाली के सामने अयोध्या-फैजाबाद मार्ग जाम कर दिया। कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर छात्र-छात्राओं को शांत कराया।
कोतवाली में दी गई तहरीर में छात्र-छात्राओं ने कहा है कि, रानीबाजार चौराहा स्थित एट्रिपल आईटी संस्थान ने विभिन्न कोर्सों के नाम पर 7475 रुपये प्रति छात्र जमा कराए थे। जब छात्रों को पता चला कि संस्थान फर्जी है तो सभी ने पढ़ने से इंकार कर दिया और फीस की रकम वापस मांगने लगे।
मगर संस्थान के मैनेजर ने फीस की रकम लौटाने से इंकार कर दिया। छात्र करुणानिधान पांडेय ने बताया कि, संस्थान ने कंप्यूटर शिक्षा के लिए छात्रों से 7475 रुपये व कुछ छात्रों से पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स के नाम पर 4025 रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
नीरज गुप्ता, राजितराम यादव, राहुल कुमार, शिवानंद मिश्र आदि छात्रों का कहना है कि, वे जब संस्थान जाते तो कहा जाता था कि और लड़कों का एडमीशन कराओ तब पढ़ाई शुरू होगी। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करने से नाराज छात्र-छात्राओं ने कोतवाली के सामने सड़क पर जाम लगा दिया।
कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराकर जाम खुलवाया। इसके पुलिस ने संस्थान के मैनेजर अजय कुमार और उनके सहयोगी रामबहादुर शर्मा, बलराम गुप्ता व प्रदीप को कोतवाली लाकर पूछताछ शुरू कर दी।
मैनेजर अजय कुमार का कहना है कि, उनका संस्थान वैधानिक है। जो भी फीस जमा कराई गई है वह संस्थान में ही इन्वेस्ट की गई है, जिसका पूरा हिसाब है। छात्र पढ़ने ही नहीं आ रहे हैं तो पढ़ाएं किसे। कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि, मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।