फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4000 guides will be prepared for Mahakumbh 2025.

Mahakumbh: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4000 गाइड होंगे प्रशिक्षित, सभी को मानदेय दिया जाएगा

Tue, 13 Aug 2024 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Aug 2024 12:26 AM IST
सार

प्रशिक्षण के लिए आयु 18 से 60 वर्ष और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता-12वीं पास होना आवश्यक है। हर बैच 60 लोगों को होगा। गाइड की ट्रेनिंग पांच दिनों तक चलेगी। बोटमैन, टैक्सी ड्राइवर और स्टेकहोल्डर्स को एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
4000 guides will be prepared for Mahakumbh 2025.
कुंभ मेला (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा, सुविधा व मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग 4000 गाइड, बोटमैन, टैक्सी ड्राइवर आदि को प्रशिक्षित करेगा। वहीं, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बड़े पैमाने पर टेंट सिटी, होम स्टे, होटल आदि को भी व्यवस्था की जाएगी। महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आयु 18 से 60 वर्ष और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता-12वीं पास होना आवश्यक है। हर बैच 60 लोगों को होगा। गाइड की ट्रेनिंग पांच दिनों तक चलेगी। बोटमैन, टैक्सी ड्राइवर और स्टेकहोल्डर्स को एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके जरिये महाकुंभ के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा प्रयागराज के होटल में और मान्यवर कांशीराम पर्यटन संस्थान लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मेला शुरू होने के बाद जनवरी से काम करने वाले सभी ट्रेनी को मानदेय भी दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed