फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   400 patients load on one HRF counter in Lari

Lucknow News: लारी में एचआरएफ के एक काउंटर पर 400 मरीजों का लोड

Fri, 20 Mar 2026 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
400 patients load on one HRF counter in Lari
लखनऊ। केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में दवाओं के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। घंटों कतार में लगने के बाद मरीजों को दवाएं मिल पा रही हैं। प्रशासन के जरिये काउंटर बढ़ाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लारी की ओपीडी में हर दिन 400 से अधिक मरीज आ रहे हैं। मरीजों को 30 से 70 प्रतिशत कम कीमत पर दवाएं मुहैया कराने के लिए एचआरएफ दवा काउंटर खोले गए। बीते कई दिनों से दो में एक काउंटर का ही संचालन हो रहा है। इससे मरीजों को इलाज से ज्यादा परेशानी दवा लेने में आ रही है। काउंटर के सामने सुबह से ही मरीज लाइन में लग जाते हैं, लेकिन काउंटर की धीमी प्रक्रिया और भीड़ के कारण उन्हें काफी देर तक खड़े रहना पड़ता है। बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। एचआरएफ के एक काउंटर पर निर्माण कार्य चल रहा है और एक का ही संचालन हो रहा है। इससे न केवल जगह की कमी हो रही है, बल्कि आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। तीमारदार विनोद ने बताया कि सुबह 11 बजे दवा लेने के लिए कतार में लगे थे। करीब एक घंटे के बाद काउंटर पर पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed