फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   400 packet of fertilizer caught

नकली खाद फैक्टरी संचालक के घर से मिली 400 बोरी खाद

Mon, 07 Dec 2020 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
400 packet of fertilizer caught
ठाकुरगंज के बालागंज स्थित कोल्ड स्टोरेज के गोदाम में नकली खाद की फैक्टरी चलाने वाले अरविंद गुप्ता के नगरिया स्थित घर से पुलिस ने 400 बोरी खाद और बरामद की है। आईजी रेंज की सर्विलांस सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा के साथ यह कार्रवाई की। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को पुलिस ने नकली खाद की फैक्टरी का खुलासा करके 7000 बोरी खाद व उपकरण बरामद किए थे।
विज्ञापन

आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि फैक्टरी के खुलासे के बाद से संचालक अरविंद गुप्ता भागा हुआ था। रविवार को जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा के साथ सर्विलांस टीम ने उसके घर पर छापा मारा तो वहां भी नकली खाद का जखीरा मिला। करीब 400 बोरी नकली खाद, 600 खाली बोरियां व अन्य सामान वहां से जब्त किया गया है। कृषि अधिकारियों ने बरामद खाद के नमूने जांच के लिए सुरक्षित रख लिए हैं। नकली खाद के खेल का खुलासा बृहस्पतिवार शाम मलिहाबाद में जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक से हुआ था। ट्रक में नकली खाद से भरी बोरियां रखी थीं।
विज्ञापन

चालक ठाकुरगंज के गऊघाट निवासी अमित कुमार ने पूछताछ में बताया था कि वह ठाकुरगंज के बालागंज में एक कोल्ड स्टोरेज में चल रही अरविंद गुप्ता की फैक्टरी से नकली खाद लाया था। पुलिस ने गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में नकली खाद बरामद की थी। पुलिस टीम में आईजी रेंज की सर्विलांस सेल के उपनिरीक्षक सर्वेश पाल, मलिहाबाद थाना के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, मुख्य आरक्षी आनंद सिरोही, आरक्षी अजीत सिंह और आरक्षी विरेंद्र भड़ाना शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed