फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 thousand_jobs_contractual workers_uttar pradesh

40 हजार संविदा कर्मियों की होगी भर्ती

Tue, 26 Nov 2013 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 26 Nov 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
40 thousand_jobs_contractual workers_uttar pradesh

मुलायम के अधूरे सपने को पूरा करते हुए यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने सूबे में बंपर भर्तियों का एलान किया है।

विज्ञापन


वाल्मीकि समाज की ओर से आयोजित की गई सफाई कर्मचारियों की रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने यह घोषणा की।

अखिलेश ने कहा कि जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने एक लाख सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने का ऐलान किया था, लेकिन उसमें से 65 हजार भर्तियां ही हो सकी थीं।

अब सरकार ने उस वादे को पूरा करने के लिए नगरीय निकायों में संविदा पर 35 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला लिया है।

मंच पर आजम ने की मांडवाली

अखिलेश ने यह ऐलान किया ही था कि सपा के कद्दावर नेता आजम खां बीच में ही लपककर बोल पड़े, 'अरे, कुछ तो बढ़ा दीजिए।' इस पर अखिलेश ने कहा कि ठीक है 40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। यह देखकर हजारों की तादाद में मौजूद सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


इसके अलावा, अखिलेश ने कुछ अन्य अहम घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि देहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूरों को अब 150 रुपये की जगह 250 रुपये भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्की नौकरी पर भी विचार
अखिलेश ने सौगातों का पिटारा खोला, तो उसमें से एक के बाद एक खुशखबरी निकली। अखिलेश ने प्रदेश के लाखों संविदाकर्मियों को बताया कि जल्द ही उन्हें पक्की नौकरी देने के लिए एक हाई पॉवर कमेटी का भी गठन किया जाएगा। यह कमेटी विचार करगी कि किन्हें संविदा से हटाकर पक्की नौकरी दी जा सकती है।


सरकार देगी पांच लाख रुपये

इतना ही नहीं, सफाई कर्मचारियों के घरों में होने वाली शादियों के लिए अनुदान देने को भी एक कमेटी बनाने की बात अखिलेश ने की। उन्होंने बताया कि सीवर सफाई कर्मचारियों के लिए भी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था सरकार करवाएगी। इसके अलावा, मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed