{"_id":"5d9397d38ebc3e93c734c07d","slug":"40-nominations-have-been-cancelled-for-bypoll-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव: 40 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, अब 115 मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव: 40 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, अब 115 मैदान में
Tue, 01 Oct 2019 11:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा की 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए दाखिल 155 में से 40 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद मंगलवार को निरस्त कर दिए गए। अब इन सीटों पर 115 प्रत्याशी मैदान में हैं। उम्मीदवार 3 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
सहारनपुर की गंगोह सीट पर 15 में से 3 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हुए। रामपुर सीट पर 10 में से 3, अलीगढ़ की इगलास में 10 में से 3, लखनऊ कैंट में 15 में से 2, कानपुर नगर की गोविंद नगर सीट पर 20 में से 11, चित्रकूट की मानिकपुर सीट पर 10 में से एक और प्रतापगढ़ सीट पर 18 में से 5 उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
बाराबंकी की जैदपुर सीट पर 10 में से 3, अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट पर 20 में से 7, बहराइच की बलहा सीट पर 12 में से एक और मऊ की घोसी सीट पर 15 में से एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया गया है।
विज्ञापन
इस तरह गंगोह में 12, रामपुर में 7, इगलास में 7, लखनऊ कैंट में 13, गोविंद नगर में 9, मानिकपुर में 9, प्रतापगढ़ में 13, जैदपुर में 7, जलालपुर में 13, बलहा में 11 और घोसी में 14 उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए हैं।