फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 huts caught fire, many families became homeless

Lucknow News: 40 झोपड़ियों में लगी आग, कई परिवार हुए बेघर

Fri, 25 Apr 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
40 huts caught fire, many families became homeless
40 झोपड़ियों में लगी आग, कई परिवार हुए बेघर
लखनऊ। बाजारखाला में बृहस्पतिवार को एलडीए कॉलोनी में खाली प्लॉट में बनी 40 झोपड़ियों में आग लग गई। झोपड़ियों में रखे दो गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने छह गाड़ियों से दो घंटे में लपटों पर काबू पा लिया। एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार के अनुसार आशंका है कि आग शॉट सर्किट से लगी थी। हादसे में कई परिवारों की गृहस्थी राख हो गई। वहीं, घटना के चलते एलडीए काॅलोनी समेत आसपास के एक हजार उपभोक्ताओं की दो घंटे बिजली ठप रही।
विज्ञापन

खाली प्लॉट में छत्तीसगढ़ निवासी संतोष उनके भाई शंकर, अमन, रानी, राजेश, चंद्रिका प्रसाद व अन्य लोग 40 झोपड़ियों में काफी वक्त से रह रहे हैं। दोपहर करीब तीन बजे अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते लपटें विकराल हो गईं और एक के बाद एक सभी झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। संतोष, अमन, रानी व अन्य लोग चीख पुकार मचाते हुए झोपड़ियों से बाहर भागे।
विज्ञापन


काफी दूर से दिख रही थीं लपटें

लपटें इतनी ऊंची थी कि काफी दूर तक दिख रही थीं। लोगों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। इस बीच इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह टीम व एफएसओ दो गाड़ियों व एक गाड़ी फायर स्टेशन आलमबाग से लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। आग और विकराल होती देखकर फायर स्टेशन इंदिरानगर और हजरतगंज से भी तीन और गाड़ियां बुलानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस सिलिंडर फटने से चटके खिड़कियों के शीशे
इस बची दो छोटे गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। पास के घरों में लगी खिड़कियों के शीशे चटक गए। आननफानन एफएसओ व उनकी टीम झोपड़ियों में घुसी और सात सिलिंडर बाहर निकाल कर सुरक्षित जगहों पर रखे। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed