खुशखबरीः लखनऊ में बनेंगे चार और नए बस स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने एवं आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए लखनऊ में मुख्य बस स्टेशन के अलावा चार सेटलाइट बस अड्डे बनेंगे।
बनने वाले इस बस स्टेशनों से ज्यादातर पूर्वी उप्र की ओर जा रही बसों का यात्रियों को मिल सकेंगी। इससे शहर के चार हिस्से के लोगों को बस में सफर करने के लिए चारबाग एवं कैसरबाग नहीं आना पड़ेगा।
परिवहन निगम ने चार बस अड्डे में से तीन के लिए जिलाधिकारी से जमीन मांगी है। परिवहन निगम के लखनऊ रेंज के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने १५ जुलाई को जिलाधिकारी राजशेखर को प्रस्ताव सौंपकर सेटलाइट बस अड्डे एवं कार्यशाला के लिए जमीन मांगी है।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए १० जुलाई को मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का हवाला देते हुए प्रस्तावित सेटलाइट बस अड्डे बनाने का उल्लेख किया है। एक बस अड्डे एवं कार्यशाला के लिए कम से कम ५ एकड़ अधिकतम ७ एकड़ भूमि आवंटित कराने का अनुरोध किया गया है।
प्रस्तावित सेटलाइट बस अड्डे
शहर में बनने वाले यह चार बस अड्डे शहर के किनारों पर बनाए जाएंगे। ताकि यहां से छुटने वाली बसें शहर के अंदर न दाखिल हों।
रमाबाई अंबेडकर मैदान या शहीद पथ के पास अमौसी: पूर्वांचल के लिए कानपुर शहर की ओर से आने एवं जाने वाली बसें इन प्रस्तावित बस अड्डे पर बैठाने के साथ ही बाइपास होकर प्रस्थान करेंगी। इससे कानपुर रोड योजना, आशियाना, कृष्णानगर, आलमबाग के लोगों को सहूलियत मिलेगी और चारबाग बस अड्डे से २५० बसें शिफ्ट हो जाएंगी।
सीतापुर-बाराबंकी बाइपास पर जानकीपुरम रिंग रोड पर जमीन दी जाए जिससे पूर्वांचल से आने एवं वाया सीतापुर रोड होकर पूर्वांचल को जाने वाली बसों का संचालन हो सके। इससे इंदिरानगर, अलीगंज, जानकीपुरम को सुविधा मिलेगी और कैसरबाग बस अड्डे का जाम खत्म होगा।
सुल्तानपुर रोड एवं रायबरेली रोड पर तेलीबाग या वृंदावन योजना में जमीन की योजना है। इससे तेलीबाग, वृंदावन, साउथ सिटी, एल्डिको को आसानी मिलगी। रायबरेली या इलाहाबाद आने वाले मुसाफिरों को वहीं से बस मिल सकेगी।
गोमतीनगर का थ्रीपी मॉडल गोमतीनगर, इंदिरानगर एवं बाराबंकी के आने जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।