फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4 lakh recruitments will be held in 2018

अगले साल आएंगी चार लाख सरकारी नौकरियां, योगी सरकार ने युवाओं के लिए बनाया रोडमैप

Sat, 23 Dec 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
4 lakh recruitments will be held in 2018
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यना‌थ व अन्‍य - फोटो : amar ujala

सरकार वर्ष 2018 युवाओं को समर्पित करेगी। अगले वर्ष चार लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां आएंगी। 21-22 फरवरी को होने वाली इन्वेस्टर्स मीट के जरिए अगले तीन-चार साल में पांच लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश प्रदेश में आएगा। जिससे 20 लाख युवाओं को नौकरी और 50 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जो शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं को उनकी मंजिल दिलाने के लिए रोडमैप तैयार किया है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के बड़े उद्योगपति, बैंक और वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधि यूपी में निवेश करने आ रहे हैं।
विज्ञापन


महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि यूपी में बैंकों की 16500 शाखाओं को बढ़ाकर 25 हजार करना है ताकि किसानों और युवाओं को आसानी से लोन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मुम्बई रोड शो में देश के प्रमुख उद्योगपतियों, बैंकर्स और वित्तीय संस्थाओं से हुई बातचीत में सभी ने माना कि देश का विकास करना हो तो उत्तर प्रदेश को बढ़ाना होगा। 22 करोड़ की आबादी में से 60 फीसदी युवा हैं जिन्हें रोजगार चाहिए। यूपी की पर्यटन, औद्योगिक, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और सिविल एविएशन नीति की सराहना करते हुए सभी ने निवेश में दिलचस्पी दिखाई।

वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट स्कीम ला रही सरकार

4 lakh recruitments will be held in 2018

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए सरकार वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की स्कीम ला रही है। इसके जरिए आगामी चार वर्षों में यूपी में एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देने की योजना है। स्टैंडअप योजना में 16500 बैंक शाखाओं में एक एससी और एक महिला उद्यमी को आगे बढ़ाना है। सरकार ऐसा माहौल बनाएगी कि कोई भी नवजवान पलायन न करे।

मंडल स्तर पर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दुजा ग्रुप ने मंडल स्तर पर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने का प्रस्ताव दिया है। आज भी देश में पांच लाख प्रशिक्षित चालकों की कमी है। केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय इसमें मदद करेगा तो राज्य सरकार जमीन देगी।

चार बायोडीजल प्लांट स्थापित होंगे
योगी ने कहा कि हमने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश में बायोडीजल की चार यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। बायोडीजल की यूनिट से किसानों की आय में वृद्धि होगी। खेतों में पुआल जलाने से पर्यावरण को भी नुकसान होता है और भूमि की उपजाऊ क्षमता भी कम होती है।

चेतन चौहान की तारीफ की
सीएम ने कार्यक्रम में खेल एवं कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान की तारीफ की। छह लाख से अधिक युवाओं ने कौशल विकास योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराया है। चार लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 1 लाख 4 हजार प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। 2 लाख 56 हजार लोग परीक्षा पास कर चुके हैं। 1 लाख 40 हजार को विभिन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट दिया गया है।

तीन एप लॉन्च किए

4 lakh recruitments will be held in 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधान ने कार्यक्रम में मिस्टर उपाय, स्किल मित्रा और स्किल कनेक्ट एप लॉन्च किए। मुख्यमंत्री ने गोखरपुर में  एक और लखनऊ में दो कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन भी किया। जबकि, प्रदेश में पांच नए कौशल विकास केंद्र भवनों का शिलान्यास रिमोट से किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांग दिव्यांश सूद को एक रूपया कंपनी का नियुक्ति पत्र दिया। महिमा चतुर्वेदी और विशाल नंदन को भी कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति पत्र दिया गया।

बागपत में बोले- 20 लाख को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बागपत में कहा कि इन्वेस्टर्स समिट से जो निवेश आएगा, उससे 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन्हें स्किल डवलपमेंट के जरिए रोजगार दिया जाएगा। यूपी में डार्क जोन खत्म किए जाएंगे। किसानों को उनका हक मिलेगा। बेटियों के सम्मान की रक्षा होगी। अपराध करने वाले को यूपी या फिर धरती छोड़नी पड़ेगी।

वे पूर्व पीएम स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रमाला में चीनी मिल के विस्तारीकरण का शिलान्यास करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने सपा और बसपा पर सूबे की 21 चीनी मिलें बेचने का आरोप लगाया।

प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देंगे

4 lakh recruitments will be held in 2018

केंद्रीय कौशल विकास उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूपी के नौजवान प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश व  दुनिया में रोजगार करेंगे और लोग कौशल विकास के लिए यूपी आएंगे।

शनिवार को वह आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में कौशल विकास से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की उत्पादन व व्यावसायिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीक के आधार पर प्रशिक्षण का काम यूपी की कप्तानी के बिना संभव नहीं है।

देश में प्रति वर्ष एक करोड़ और यूपी में 15 लाख नौजवान रोजगार की तलाश में निकलते हैं, जो एक चुनौती है। यूपी सरकार ने अपने सभी विभागों व केंद्र के साथ योजना बनाई है। अब सरकार, निवेशक, उद्यमी और वित्तीय संस्थाएं मिलकर काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काम करना होगा। प्रतापगढ़ का आंवला मुरब्बा यूरोप और अमेरिका तक पहुंचाना है। साथ ही, बनारस से मथुरा और ताजमहल से लेकर बलिया कला, साहित्य व संस्कृति की धनी धरती को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed