फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4 IAS and six PCS transferred in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले, कार्यभार में किया गया बदलाव

Wed, 17 Aug 2022 07:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Aug 2022 07:44 PM IST
सार

यूपी में चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। इसमें एक आईएएस अफसर को प्रतीक्षारत किया गया है।

विज्ञापन
4 IAS and six PCS transferred in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन ने बुधवार को 4 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष निशा को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह को वर्तमान पद के साथ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा डॉ. सरोज कुमार को सचिवालय प्रशासन विभाग में इसी पद पर भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को इसी पद पर सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है।

विज्ञापन


पीसीएस अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, लखनऊ विपिन कुमार मिश्रा को यहीं अपर जिलाधिकारी, प्रशासन के पद पर तैनाती दी गई है। अपर जिलाधिकारी (ट्रांस गोमती), लखनऊ हिमांशु कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी मिली है। प्रतापगढ़ के मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश सिंह को अपर जिलाधिकारी, ट्रांसगोमती, लखनऊ बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी, नगर, अलीगढ़ राकेश कुमार पटेल को मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रतापगढ़ केपद पर तैनाती मिली है। सहारनपुर के नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को अपर जिलाधिकारी, नगर, अलीगढ़ और गाजीपुर के उप जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर बनाया गया है।
विज्ञापन


 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed