फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4 Cheaters arrested for honeytrap

हनी ट्रैपिंग कर फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, व्यापारियों और युवाओं को बनाते थे निशाना, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

Tue, 23 Mar 2021 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
4 Cheaters arrested for honeytrap
पुलिस की गिरफ्त में गिरोह।
लखनऊ। व्यापारियों और रईस युवकों को हनी ट्रैपिंग से फंसाकर वसूली करने वाले गिरोह का बाजारखाला पुलिस ने खुलासा कर दो युवतियों समेत चार को दबोचा। शातिर पहले लड़कियों से सुनसान जगह पर बुलवाते, फिर पुलिस का मोनोग्राम लगी लग्जरी कार में पहुंचकर उसे धमकाकर रकम ऐंठते। गिरोह मुंबई के अलावा लखनऊ के करीब 20 लोगों को शिकार बना चुका है। बरामद गाड़ी में अशोक स्तंभ के स्टीकर के साथ विधायक का लोगो और पुलिस का मोनोग्राम, हूटर लगा था।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार तड़के एक बिल्डर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि कुछ लोगों ने पिस्तौल दिखाकर उसे लूटने का प्रयास किया। इस पर टीम ऐशबाग स्टेशन के पास पहुंची तो सुनसान जगह पर लग्जरी कार में लड़के- लड़कियां मिले। पुलिस बिल्डर के अलावा चारों को थाने लेे गई, जहां पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने बिल्डर को नौकरी के इंटरव्यू के बहाने फंसाया था। आरोपियों में मुंबई के ठाणे स्थित आकाश गंगा रोड निवासी सोहेल राजपूत, हाजी सुलेमान मोहल्ला रोड राबोड़ी निवासी फिरोज शेख, विकासनगर साई प्लाजा की रिजवाना खान उर्फ रिया खान और भाईखला हंसरोड ठाणे की नेहा मजहर अब्बास सैय्यद हैं।
विज्ञापन

ऐसे करते थे शिकार
एसीपी बाजारखाला चंद्र प्रकाश अग्रवाल के मुताबिक गिरोह कुछ दिन पहले ही मुंबई से लखनऊ आया है। इसमें शामिल युवतियां अमीर लोगों के मोबाइल नंबर हासिल कर पहले बातचीत करती। फिर वीडियो कॉलिंग के साथ अश्लील चैटिंग का सिलसिला शुरू होता। शिकार जाल में फंस जाता तो मुलाकात के बहाने उसे सुनसान स्थान पर बुलाया जाता, जहां युवतियां उससे अश्लील हरकतें करतीं। इस बीच इनके साथी दूसरी कार से पहुंचते और सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने की बात कहकर धमकाते। फिर सोशल मीडिया पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठते। पुलिस का मोनोग्राम लगी गाड़ी देखकर लोग घबरा जाते और जो रकम होती दे देते। वहीं, पैसे न देने पर बदमाश पिटाई करते और पिस्तौलनुमा लाइटर दिखाकर गोली मारने की धमकी भी देते। पुलिस ने चारों से लग्जरी कार, लाइटरनुमा पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस लखनऊ में गिरोह के शिकार हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार पर अशोक स्तंभ, विधायक का स्टीकर
प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला धनंजय सिंह के मुताबिक बरामद लग्जरी कार पर अशोक स्तंभ का स्टीकर लगा था। साथ ही विधायक और पुलिस का मोनोग्राम लगा था। लोगों को अर्दब में लेने के लिए कार पर हूटर भी लगवा रखा था।
पैसेवालों के बेटे होते थे निशाने पर
पूछताछ में पता चला कि गिरोह का मास्टर माइंड सोहेल राजपूत है। महिला सिपाहियों को युवतियों ने बताया कि सोहेल ने ही उन्हें लोगों को फंसाना सिखाया। उसने कहा था कि वह मुुंबई में ऐसा कई बार कर चुका है। अब कुछ दिन लखनऊ चलकर लोगों को फंसाते हैं। आरोपियों ने यहां ठाकुरगंज के दुबग्गा के पास ठिकाना बनाया था। पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। सोहेल ने बताया कि उसके निशाने पर कारोबारी, चिकित्सक, अधिकारी और पूंजीपतियाें के बेटे होते हैं। इनका नंबर हासिल कर चैटिंग कर फंसाया जाता है।
थाने पर किया हंगामा
थाने में सोहेल खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए हंगामा करने लगा। कहा कि अभी मुंबई के पुलिस कमिश्नर की कॉल आएगी और तुमको छोड़ना पड़ेगा। यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्रियों व विधायकों को जानता है। यूपी में भी कई मंत्री उसके परिचित हैं। उसे ज्यादा देर थाने में नहीं रोक सकते, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी एक न चली। वहीं, बिल्डर से अवैध वसूली की जानकारी पर व्यापारी नेता थाने पहुंच गए।

बढ़ाई जाएंगी कई और संगीन धाराएं
प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ कई और संगीन धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस इसका भी पता लगा रही कि अशोक स्तंभ, पुलिस का मोनोग्राम, विधायक का स्टीकर और हूटर कहां से लिया और किसके आदेश पर लगवाया। आरोपियों के खिलाफ जाली दस्तावेज तैयार करने व सरकारी स्टीकर का दुरुपयोग करने की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed