{"_id":"63ec6ad48137cf00d00f9c4d","slug":"37-pps-officers-transferred-in-uttar-pradesh-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer in UP: यूपी में 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट के तीन अफसर भी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer in UP: यूपी में 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट के तीन अफसर भी बदले
Wed, 15 Feb 2023 08:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:46 PM IST
सार
यूपी में 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात तीन अफसरों का भी तबादला हुआ है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने 37 पीपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ बृजेश कुमार गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ डा. हृदेश कठेरिया को अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर, अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ शंभूशरण यादव को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी सीतापुर, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ बलवंत कुमार चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर, उपसेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली मो. तारिक को अपर पुलिस अधीक्षक एटीएस सीतापुर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ असित श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली विश्वजीत श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त सचिवालय सुरक्षा लखनऊ, अपर पुलिस उपायुक्त सचिवालय सुरक्षा लखनऊ दिगंबर कुशवाहा को अपर पुलिस अधीक्षक औरेया, अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ मायाराम वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी नवीन कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन