फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   37 new patients of Swine Flu found in Lucknow.

लगातार फैल रहा स्वाइन फ्लू का आतंक, आंकड़ा 500 के पार!

Mon, 02 Mar 2015 10:19 AM IST
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Mar 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
37 new patients of Swine Flu found in Lucknow.

मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। रविवार को राजधानी में 37 नए मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


इसके साथ ही यहां संक्रमित होने वाले मरीजों का आंकड़ा 504 हो गया है। इन नए मरीजों में 13 बच्चे और तीन बुजुर्ग शामिल हैं।

रैपिड रिस्पांस टीम से मिली जानकारी के मुताबिक नए मरीज गोमतीनगर, इंदिरानगर, विकासनगर, आलमबाग, पीजीआई, चौक और अन्य इलाकों के हैं।

टीम मरीजों को दवा बांटने के साथ बदले मौसम में खास ख्याल रखने की सलाह दे रही है। शनिवार को 45 मरीज मिले थे।

अस्पतालों में जांच के नहीं ‌मिल रहा सहयोग

37 new patients of Swine Flu found in Lucknow.

मौसम में बदलाव के बाद स्वाइन फ्लू की आशंका में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को अस्पतालों की इमरजेंसी में भी संदिग्ध मरीज इलाज और जांच के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अगले दिन फ्लू क्लीनिक पहुंचने की सलाह देकर वापस कर दिया गया।

पीजीआई और केजीएमयू में रोजाना 150 से अधिक सैंपल जांच के लिए पहुंच रहे हैं।

सफाई है जरूरी
सिविल अस्पताल के चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष दुबे बताते हैं कि साफ सफाई पर ध्यान देने से ही वायरस से खुद को बचाया जा सकता है।

लोगों को घर के आसपास भी साफ सफाई रखनी होगी क्योंकि गंदगी से वायरस फैलने का खतरा अधिक रहता है। अस्पतालों में जांच व दवा लेने के लिए पहुंचने वाले लोग जरूरी सावधानी बरतें तो वायरस फैलने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed