फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   37 hours lockdown in lucknow

सड़कें खाली बंद बाजार, घर पर रहकर किया कोरोना पर वार

Mon, 19 Apr 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
37 hours lockdown in lucknow
लखनऊ। सड़कें खाली और बाजार बंद। दूध, सब्जी और दवा लेने भी बहुत कम लोग बाहर निकले। रविवार को साप्ताहिक बंदी का राजधानी ने कड़ाई से पालन किया। खास ये कि इसके लिए पुलिस को भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों ने खुद अपने कदम घरों में समेट लिए।
विज्ञापन

नरही से निशातगंज तक किराना की दुकानें भी नहीं खुलीं
पिछले साल लॉकडाउन में मेडिकल स्टोर के साथ दूध, सब्जी व किराना की दुकाने भी खुली रहती थीं। लेकिन रविवार को कुछ इलाकों को छोड़ दें तो ज्यादातर इलाकों में किराना दुकानें भी बंद रहीं। नरही के कारोबारियों ने बताया कि यहां तो तीन दिन से सारी दुकानें बंद हैं। वहीं निशातगंज के कारोबारी अर्चित ने बताया कि अगले तीन दिन और दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान हम ऑनलाइन सुविधाएं देंगे। इसके अलावा इस रूट पर लगभग सन्नाटा रहा। पुलिस दिखी और इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते रहे। दवा, सब्जी व दूध की दुकानों पर भी कम लोग दिखे। तेलीबाग बाजार हो या आलमबाग, राजाजीपुरम, आलमनगर, आशियाना समेत आसपास का इलाक, हर जगह जबरदस्त सन्नाटा रहा। सिर्फ पुलिस या फिर दवा आदि की अकस्मात जरूरत वाले लोग ही बाहर दिखे।
विज्ञापन

डालीगंज व चौक में भी जरूरत पर ही निकले
आमतौर पर बंदी में भी डालीगंज व चौक में लोग चहलकदमी करते दिख जाते थे, लेकिन रविवार को यहां भी सन्नाटा रहा। डालीगंज में किराना व जरूरी दुकानें खुली रहीं। वहीं चौक में सुबह से शाम तक सिर्फ दवा की दुकानें खुलीं। इफ्तार के वक्त सिर्फ फल के ठेले ही लगे थे। कारोबारी बंदी के दौरान खुले रहने वाले होटल भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमतीनगर व ट्रांसगोमती में भी सन्नाटा
गोमतीनगर व ट्रांसगोमती इलाके में भी बंदी का भरपूर असर दिखा। पत्रकारपुरम चौराहे पर पुलिस ने बेरिकेड कर रास्ता बंद कर दिया था। विराट खंड मार्केट, पत्रकार पुरम मार्केट में किराना तक की दुकानें बंद रहीं। देर शाम को ही कुछ दुकानें खोली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed