फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   37 died because of thunder in Uttar Pradesh.

यूपी: बारिश ने दी राहत पर कहर बनकर गिरी बिजली, 37 की मौत

Tue, 21 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा/वाराणसी/लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा/वाराणसी/लखनऊ Updated Tue, 21 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
37 died because of thunder in Uttar Pradesh.

सूबे के अधिकतर इलाकों में सोमवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली, वहीं बिजली गिरने से 37 लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा सात मौतें इटावा जिले में हुई हैं। यहां छह लोग झुलस भी गए हैं।

विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र में पर्यटक समेत 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं पूर्वांचल में नौ और अवध में तीन लोगों की जान चली गई। इसी तरह बस्ती, फतेहपुर में दो-दो और झांसी, औरैया व ललितपुर में एक-एक की मौत हुई है।
विज्ञापन


इटावा क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश के बीच गिरी बिजली से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए। कई जगह पेड़ गिर गए। अंबेडकरनगर के थाना जलालपुर क्षेत्र के सम्मनपुर अंतर्गत बरौली गांव में सोमवार दोपहर ज्योति (22) व रजितराम वर्मा (45) की मौत हो गई। दोनों बरौली गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वो दोपहर बाद बाग में आम बीनने गए थे। वहीं, फैजाबाद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब नौ बजे बिजली गिरने से एक युवक सईद (40) पुत्र नसीर निवासी तिलकराम की पुरवा में मौत हो गई।

इन जिलों में हुईं इतनी मौतें

37 died because of thunder in Uttar Pradesh.
demo pic - फोटो : file

ब्रज क्षेत्र में दिल्ली के मालवीय नगर से फतेहपुर सीकरी स्मारक में रहे पर्यटक प्रशांत शर्मा (32) पुत्र चंद्रमोहन की बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई, उस वक्त वह अपने परिवार के साथ किले में घूम रहे थे, बीरबल पैलेस के पास उनके ऊपर बिजली गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इसी तरह आगरा में पांच और लोगों पर बिजली गिरी। मैनपुरी में दो, फीरोजाबाद व मथुरा में एक-एक मौत हुई है। वहीं अलग अलग स्थानों पर 26 मवेशियों को भी बिजली की चपेट में आकर जान गवानी पड़ी है।

इसी तरह फतेहपुर में दो और ओरैया में बिजली की चपेट में आने से एक की मौत हुई है। पूर्वांचल में मानसून की पहली बारिश से लोगों को राहत मिली। लेकिन इस दौरान बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें चार लोगों की मौत वाराणसी में, चार की आजमगढ़ एवं एक व्यक्ति की मौत चंदौली जिले में हुई है।

कई लोग झुलस भी गए हैं। झांसी के रक्सा कस्बा में बारिश में भीगने से बचने के लिए अपनी भेड़ों के साथ पेड़ के नीचे खड़ी एक महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, ललितपुर में एक किसान की मौत हो गई। बस्ती में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed